वोट रूपी आशीर्वाद ही सबसे बड़ी ताकत : कंवर पाल
लोकतंत्र में जनता का वोट रूपी आशीर्वाद ही असली सबसे बड़ी ताकत है। यह बात शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने धन्यवाद दौरा कार्यक्रम के दौरान कहे।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : लोकतंत्र में जनता का वोट रूपी आशीर्वाद ही असली सबसे बड़ी ताकत है। यह बात शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने धन्यवाद दौरा कार्यक्रम के दौरान कहे। शुक्रवार को उन्होंने जगाधरी विधानसभा के अंतर्गत गांव मेहरमाजरा से कार्यक्रम की शुरुआत की। उसके बाद गांव छोटा दमोपुरा, दमोपुरा, मंडोली, जयरामपुर ,हलदरी ,तेलीपुरा ,ब्राह्मण माजरा ,रामबांस,डेरा देवी सिंह व खदरी, जगाधरी के नीलकंठ हाई स्कूल, मुखर्जी पार्क व भारत सेवा नगर में भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि स्पीकर पद पर रहते हुए वे ज्यादातर समय जनता के बीच ही व्यतीत करते थे। अब सरकार में 6 विभागों के मंत्री बनने के बाद उनकी जिम्मेदारियां बहुत ज्यादा बढ़ गई हैं। उनका कार्यक्षेत्र जगाधरी हलके सहित पूरा हरियाणा हो गया है। अब उन्होंने चंडीगढ़ सचिवालय स्थित अपना कार्यभार पूरी तरह से संभाल लिया है। पहले की तरह अपनी जनता के बीच आ गए हैं। उन्होंने कहा कि चुनावों में हमें जनता का बहुत साथ मिला है। लोगों ने उन पर जो विश्वास दिया है, उस पर वह पूरा खरा उतरेंगे। विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करवाएंगे। मौके पर जिला उपाध्यक्ष मुकेश दमोपुरा, मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह ,महामंत्री सुशील मित्तल, शक्ति केंद्र प्रमुख जयकुमार, रमेश दमोपुरा,भाजपा नेता जगबीर खदरी, चेयरमैन मनमोहन, सरपंच तेजपाल, शक्ति जैलदार, सरपंच कुलबीर, सरपंच बलराम दमोपुरा,वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक गुर्जर बहादुरपुर व भाजपा मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग उपस्थित थे।