Move to Jagran APP

कल्याणकारी नीतियों से बढ़ रहा भाजपा का जनाधार : सपरा

पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में भारतीय जनता पार्टी की बैठक हुई जिसमें मंडल कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला प्रधान राजेश सपरा व पूर्व विधायक चौ. बलवंत सिंह मौजूद रहे। सभी पदाधिकारियों का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 06:52 AM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 06:52 AM (IST)
कल्याणकारी नीतियों से बढ़ रहा भाजपा का जनाधार : सपरा
कल्याणकारी नीतियों से बढ़ रहा भाजपा का जनाधार : सपरा

संवाद सहयोगी, बिलासपुर : पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में भारतीय जनता पार्टी की बैठक हुई जिसमें मंडल कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला प्रधान राजेश सपरा व पूर्व विधायक चौ. बलवंत सिंह मौजूद रहे। सभी पदाधिकारियों का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया।

loksabha election banner

इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि भाजपा की कल्याणकारी नीतियों की वजह ही पार्टी का जनाधार बढ़ा है। भाजपा पूरे विश्व में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। कार्यकारणी के चुनाव में मदन सैनी, संजीव कुमार को मंडल महामंत्री, सुभाष चंद, राज कुमार राणा, अरूण कुमार व रेनू कश्यप को उपाध्यक्ष, दीपक भारद्वाज, विजय शर्मा, ज्ञान सिंह, लाला रामेश्वर, को मंत्री , सुमित दुआ को खंजाची व सुमित बख्शी को मीडिया प्रभारी बनाया गया। बीसी मोर्चा के अध्यक्ष तरसेम पाल, युवा मोर्चा के अध्यक्ष नरेश सैनी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष इरफान खान, किसान मोर्चा अध्यक्ष सतबीर सिंह, एसी मोर्चा के अध्यक्ष चंद्रभान, महिला मोर्चा अध्यक्ष शैली शर्मा को बनाया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिला प्रधान राजेश सपरा व बलवंत सिंह ने फूल मालाएं पहना कर स्वागत किया। इस मौके पर सरपंच चंद्रमोहन कटारिया, पूर्व चेयरमैन विपिन सिगला, विजय शर्मा, अरूण सैनी, दीपक छाबड़ा भी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.