भाजपाइयों ने राहुल गांधी के खिलाफ जताया रोष
सुप्रीम कोर्ट ने राफेल मामले में सरकार को क्लीनचिट दे दी। इस बारे शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के विरुद्ध कांबोज धर्मशाला में रोष जताया।
संवाद सहयोगी, रादौर : सुप्रीम कोर्ट ने राफेल मामले में सरकार को क्लीनचिट दे दी। इस बारे शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के विरुद्ध कांबोज धर्मशाला में रोष जताया। पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज ने नेतृत्व करते हुए कहा भाजपा पर राफेल मामले में भ्रष्टाचार के आरोप लगाने बारे राहुल गांधी को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। बैठक के बाद कार्यकर्ताओं ने रोष मार्च मेन बाजार, नगरपालिका रोड, कमेटी चौक, गीता बाजार, कॉलेज रोड पर निकाला। मार्च की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विनोद सिगला ने की। इस अवसर पर पूर्व विधायक ईश्वरसिंह पलाका, राजकुमार बुबका, डॉ. ऋषिपाल सैनी, चरण सिंह, ताहिर पोसवाल, नसीमखान, इरशाद, दविद्र सिंह, सुखवंत सिंह, विरेंद्र चानना, सुरेंद्र चीमा आदि मौजूद रहे।