Move to Jagran APP

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज रादौर में, जनसभा को करेंगे संबोधित

भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार दोपहर को तीन बजे ओबीसी मोर्चा के सम्मेलन में शिरकत करेंगे। अनाज मंडी में आयोजित कार्यक्रम को लेकर सांसद नायब सैनी प्रदेश महामंत्री वेदपाल विधायक श्याम सिंह राणा और आयोजक मदन चौहान ने रैली स्थल का दौरा किया। भाजपा नेताओं ने रैली की तैयारी का जायजा लिया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Sep 2019 07:20 AM (IST)Updated: Mon, 16 Sep 2019 07:20 AM (IST)
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज रादौर में, जनसभा को करेंगे संबोधित
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज रादौर में, जनसभा को करेंगे संबोधित

संवाद सहयोगी, रादौर : भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार दोपहर को तीन बजे ओबीसी मोर्चा के सम्मेलन में शिरकत करेंगे। अनाज मंडी में आयोजित कार्यक्रम को लेकर सांसद नायब सैनी, प्रदेश महामंत्री वेदपाल, विधायक श्याम सिंह राणा और आयोजक मदन चौहान ने रैली स्थल का दौरा किया। भाजपा नेताओं ने रैली की तैयारी का जायजा लिया।

loksabha election banner

यह जानकारी सांसद नायब सैनी ने दी। रैली में प्रदेश अध्यक्ष और जिले के सभी विधायक भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री एक समान विकास कार्य कर रहे हैं। आज प्रदेश में विपक्ष नाम की कोई चीज नहीं बची है। जनता ने लोकसभा की तरह विधानसभा में भी भाजपा की सरकार बनाने का पूरा मन बना लिया है। मौके पर चेयरमैन डॉ. ऋषिपाल सैनी, चरण सिंह टोपरा, नेपाल राणा, हैप्पीखेड़ी, सुरेंद्र चीमा उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.