भाजपा से जुड़े 25 हजार सदस्य : जुयाल
भाजपा सदस्यता अभियान की मीटिग जिला सदस्यता अभियान प्रमुख भारतभूषण जुयाल एवं जिला सदस्यता आइटी प्रमुख आदित्य चावला की अध्यक्षता में हुई। भारतभूषण ने बताया कि जिले में लगभग 25 हजार लोग भाजपा के सदस्य बन चुके हैं।
जासं, यमुनानगर : भाजपा सदस्यता अभियान की मीटिग जिला सदस्यता अभियान प्रमुख भारतभूषण जुयाल एवं जिला सदस्यता आइटी प्रमुख आदित्य चावला की अध्यक्षता में हुई। भारतभूषण ने बताया कि जिले में लगभग 25 हजार लोग भाजपा के सदस्य बन चुके हैं। मिस्ड कॉल के माध्यम जो लोग सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं उनका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आवश्यक है। जिला आइटी संयोजक विभोर पहुजा, सदस्यता अभियान के जगाधरी विधानसभा आइटी प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, आइटी यमुनानगर सह संयोजक कुलदीप दुग्गल, मंडल जगाधरी आइटी राहुल गढ़ी बंजारा व भाजपा नेता दीपक मंगल, भाजपा नेता विपन साहनी, अमन उपस्थित रहे।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप