Move to Jagran APP

चुनाव नजदीक आते ही भाजपा को याद आने लगता मंदिर : दिग्विजय

संवाद सहयोगी, साढौरा (यमुनानगर) : आगामी चुनावों में सत्ता खिसकती देखकर भाजपा राम व गाय को म

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Jul 2018 06:23 PM (IST)Updated: Sun, 15 Jul 2018 06:23 PM (IST)
चुनाव नजदीक आते ही भाजपा को याद आने लगता मंदिर : दिग्विजय
चुनाव नजदीक आते ही भाजपा को याद आने लगता मंदिर : दिग्विजय

संवाद सहयोगी, साढौरा (यमुनानगर) : आगामी चुनावों में सत्ता खिसकती देखकर भाजपा राम व गाय को मुद्दा बनाकर वोट हथियाना चाहती है, लेकिन चोट खा चुकी जनता अब उनके बहकावे में नहीं आने वाली है। इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय ¨सह चौटाला ने रविवार को गोहानपुर सैनी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने 2013 में चुनाव प्रचार के दौरान स्वामी नाथन आयोग रिपोर्ट लागू करने, वन रैंक वन पेंशन देने, रोजगार के 3 करोड़ अवसर पैदा करने व लूटेरों का पैसा देश में वापस लाकर प्रत्येक देशवासी के खाते में 15 लाख पहुंचाने का वादा किया था। सत्ता में आने के बाद उनकी सरकार ने कोई वादा पूरा नहीं किया। प्रत्येक वर्ग में भाजपा के प्रति नाराजगी है। सांसद दिग्विजय चौटाला ने कहा कि इनेलो का प्रत्येक नेता व कार्यकर्ता स्व.ताऊ देवीलाल के सपनों का निर्माण करना चाहता है। ताऊ देवीलाल ने अपना सर्वस्व प्रदेश में सद्भाव कायम करने व प्रदेश के विकास में न्यौछावर कर दिया। उनके दर्शाए रास्ते पर चलते हुए केवल इनेलो ही प्रदेश का विकास करने में सक्षम है। इससे पूर्व सभा के आयोजक र¨वद्र सैनी ने युवा सैनी समाज की तरफ से दिग्विजय ¨सह चौटाला का अभिनंदन किया। दिग्विजय ¨सह चौटाला ने सैनी धर्मशाला के सुंदरीकरण के लिए अपने सांसद कोटे से सवा लाख का अनुदान देने की घोषणा की। मौके पर कुसुम शेरवाल, चरण ¨सह जटपुरा, ईश्वर ¨सह पलाका, सुषमा चौधरी, प्रवीण चहल, महेंद्र आर्य, परमजीत ¨सह परभौली, गुर¨वद्र तेजली, मोहित, देवीदयाल, सिकंदर, नवनीत, प्रदीप व राहुल उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.