Move to Jagran APP

साढौरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा को बढ़त मिली

साढौरा विधानसभा क्षेत्र से रतन लाल कटारिया ने

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 May 2019 07:10 AM (IST)Updated: Sat, 25 May 2019 07:10 AM (IST)
साढौरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा को बढ़त मिली
साढौरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा को बढ़त मिली

संवाद सहयोगी, साढौरा : साढौरा विधानसभा क्षेत्र से रतन लाल कटारिया ने 80222 मत प्राप्त कर कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी शैलजा को 28052 से बढ़ बनाई। क्षेत्र के 258 बूथों में से भाजपा प्रत्याशी को 187 बूथों पर स्पष्ट बढ़त मिली, जबकि गांव पिजौरा के बूथ नंबर 184 पर भाजपा व कांग्रेस को बराबर 351 मत मिले हैं। कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी शैलजा को साढौरा विधानसभा क्षेत्र के 43 बूथों पर स्पष्ट बढ़त मिली। जबकि पिजौरा के बूथ पर भाजपा के साथ तो गांव नवांशहर के बूथ नंबर 150 पर बसपा के साथ बराबरी के 185 मत मिले। बसपा को साढौरा विधानसभा क्षेत्र के 26 बूथों पर स्पष्ट बढ़त मिली।

loksabha election banner

साढौरा के 14 में से 13 बूथों पर भाजपा की बढ़त कस्बा साढौरा के 14 में से केवल एक बूथ पर कांग्रेस को बढ़त मिली। बाकि 13 बूथों पर भाजपा की बढ़त रही। इन 14 बूथों पर पोल हुए 7 हजार 480 मतों में से भाजपा को चार हजार 918 मत मिले। वहीं कांग्रेस को एक हजार 884 तथा बसपा को केवल 300 मत ही मिल सके। नगरपालिका बहाली के मुद्दे पर लोकसभा चुनावों में भाजपा को छोड़कर कांग्रेस का समर्थन करने वाले पंचायत संघर्ष समिति के अध्यक्ष अशोक मेहता के बूथ नंबर 56 पर पड़े 471 मतों में से भाजपा 364 मत पाकर बढ़त में रही। यहां से कांग्रेस को केवल 80 मत ही मिल पाए। भाजपा के प्रमुख नेता व विधायक के सबसे पुराने साथी नवीन भसीन के बूथ नंबर 57 पर पड़े 664 मतों में से भाजपा को 525 मत मिले, जबकि कांग्रेस को केवल 86 मत ही मिल सके। कस्बा बिलासपुर के सभी 8 बूथों पर भाजपा की बढ़त- कस्बा बिलासपुर के सभी 8 बूथों पर भाजपा प्रत्याशी को बढ़त मिली। जबकि कांग्रेस व बसपा प्रत्याशियों को एक भी बूथ पर बढ़त नहीं मिल सकी। इन 8 बूथों पर पोल हुए 6 हजार 187 मतों में से भाजपा को 3हजार 795 मत मिले। कांग्रेस को 1 हजार 921 व बसपा को केवल 220 मत ही मिल सके।

कस्बा सरस्वतीनगर के सभी 8 बूथों पर भाजपा की बढ़त सरस्वतीनगर कस्बे के सभी 8 बूथों पर भाजपा प्रत्याशी को स्पष्ट बढ़त मिली। इन बूथों पर पोल हुए 4 हजार 865 मतों में से भाजपा को 2हजार 839 मत मिले। जबकि कांग्रेस को 1हजार 396 तथा बसपा को केवल 466 मत ही मिल सके।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.