खो-खो में प्रथम रही बिलासपुर की टीम
खेल हमारे शरीर के विकास का आधार है। खेल मन को एकाग्र रखने ओर नेतृत्व की भावना पैदा करने में सहायक है। खेलों से आपसी प्रेम व भाईचारे की भावना बढ़ती है। ये शब्द भाजपा जिला महामंत्री सुरेंद्र बनकट ने राजकीय आदर्श संस्कृति विद्यालय के खेल मैदान में कहे।
संवाद सहयोगी, बिलासपुर : खेल हमारे शरीर के विकास का आधार है। खेल मन को एकाग्र रखने ओर नेतृत्व की भावना पैदा करने में सहायक है। खेलों से आपसी प्रेम व भाईचारे की भावना बढ़ती है। ये शब्द भाजपा जिला महामंत्री सुरेंद्र बनकट ने राजकीय आदर्श संस्कृति विद्यालय के खेल मैदान में कहे। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राजपाल ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर आयोजित इस तरह की प्रतियोगिताओं से ही राज्य व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी उभर कर सामने आते है। इस मौके पर बीईओ नरेश पाल ,प्रधानाचार्य सुमन बहमनी, राम पाल, मुकेश शर्मा, संजय शर्मा, महेंद्र ¨सह कलेर, प्रवीन, अश्वनी मंगला, ब्लाक समिति सदस्य श्याम लाल, राज्य संयोजक जगजीत ¨सह, जिला प्रधान कुलवंत ¨सह, खंड प्रधन ईशम ¨सह, वीरेंद्र्, रमेश, राम सिह, प्रवीन, सुनील, महेंद्र, कुलदीप, जितेंद्र आशा वर्मा सहित सभी अध्यापक मौजूद रहे।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे: लड़कों की खो खो प्रतियोगिता में खंड बिलासपुर की टीम ने पहला, खंड रादौर की टीम ने दूसरा स्थान, कैरम बोर्ड में अर्शदीप ¨सह खंड रादौर ने पहला, रोहित जगाधरी ने दूसरा स्थान, शतरंज प्रतियोगिता में योगेश्वर छछरौली ब्लाक ने पहला , हर्षित ओबराय खंड बिलासपुर ने दूसरा स्थान हासिल किया।