यमुनानगर में वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पुलिस ने दर्ज किया मामला
यमुनानगर के अमादलपुर गांव के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार सतीश कुमार की मौत हो गई। शुक्रवार शाम ...और पढ़ें
-1792839788313_m.webp)
वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत। सांकेतिक फोटो
HighLights
अमादलपुर में वाहन की टक्कर से बाइक सवार सतीश कुमार की मौत।
काम से लौटते समय सड़क हादसे का शिकार हुए मजदूर।
अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा, पुलिस ने केस दर्ज किया।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर। गांव अमादलपुर के पास शुक्रवार शाम किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार सतीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
मृतक की पहचान गांव भगवानगढ़ निवासी 55 वर्षीय सतीश कुमार के रूप में हुई है। वह मजदूरी करते थे और शुक्रवार शाम काम से लौट रहे थे। अमादलपुर के पास पहुंचने पर किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद वह बाइक सहित अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरे। एक राहगीर ने उन्हें घायल हालत में सड़क पर पड़ा देखा और अस्पताल में भर्ती कराया।
