बाइक सवार महिला के गले से झपट ले गए चेन
जम्मू कॉलोनी में बाइक सवार युवकों ने महिला को धक्का देकर उसके गले से सोने की झपट ली। इससे पहले महिला कुछ समझ पाती। बाइक सवार वहां से बहुत दूर जा चुके हैं। ये वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस न मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी ।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : जम्मू कॉलोनी में बाइक सवार युवकों ने महिला को धक्का देकर उसके गले से सोने की झपट ली। इससे पहले महिला कुछ समझ पाती। बाइक सवार वहां से बहुत दूर जा चुके हैं। ये वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस न मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी ।
वीना नगर कैंप निवासी उमा शर्मा ने बताया कि वह राजीव गांधी शीशु केन्द्र जम्मू कॉलोनी में नोकरी करती है। वह अपने घर से अपनी ड्यूटी पर आ रही थी। पुलिस के मुताबिक कॉलोनी में शेर ¨सह की कोठी के पास पहुंची तो आगे से एक लड़का जिसने लाल रंग की स्वेटर पहनी हुई थी। बिना नंबर की बाइक पर आया। आरोपी ने उसके नजदीक आते ही बाइक रोक ली और अपने हाथ से धक्का देकर उसे नीचे गिरा दिया। आरोपी ने उसके गले में पड़ी करीब दो तोले की सोने की चेन तोड़ ली। इसके बाद आरोपी तुरंत वहां से फरार हो गया। उसने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर फर्कपुर थाना पुलिस, सीआईए टू व अन्य पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। इस दौरान पुलिस ने एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज में आरोपी को देखा। आरोपी लाल रंग की स्वेटर पहने हुए थे। उसने सिर पर हेलमेट पहना हुआ था। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।