प्लाट के विवाद में पीटा, दो पर केस
सदर यमुनानगर थाना एरिया के गांव रायपुर में प्लाट पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। जिसमें एक पक्ष के यासीन व महबूब ने सुलेख चंद को पीट दिया। उसे धमकी देकर वहां से भगा दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Feb 2020 09:00 AM (IST)Updated: Mon, 10 Feb 2020 09:00 AM (IST)
जागरण संवाददाता, यमुनानगर :
सदर यमुनानगर थाना एरिया के गांव रायपुर में प्लाट पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। जिसमें एक पक्ष के यासीन व महबूब ने सुलेख चंद को पीट दिया। उसे धमकी देकर वहां से भगा दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
बताया जा रहा है कि रायपुर में एक खाली प्लाट पड़ा है। जिसे रायपुर कॉलोनी निवासी सुलेख चंद अपना बता रहा है। वहीं यासीन व मेहबूब इस पर अपना हक जता रहे हैं। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस हो गई। जिस पर यासीन व मेहबूब ने सुलेख के साथ मारपीट की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें