पति ने की पिटाई तो रेल ट्रैक पर जा लेटी महिला
पति ने रेलवे स्टेशन के पति ने रेलवे स्टेशन के नजदीक अपनी पत्नी की पिटाई कर दी। पत्नी रेल ट्रैक के बीच मरने के लिए लेट गई। दो महिला यात्रियों ने हिम्मत दिखाई और महिला को ट्रैक से उठाकर ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : पति ने रेलवे स्टेशन के नजदीक अपनी पत्नी की पिटाई कर दी। पत्नी रेल ट्रैक के बीच मरने के लिए लेट गई। दो महिला यात्रियों ने हिम्मत दिखाई और महिला को ट्रैक से उठाकर ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई।
दंपती रेलवे स्टेशन के नजदीक से गुजर रहा था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही लोगों की भीड़ झगड़ा देखने को जुट गई। पति ने महिला की पिटाई की। इसके बाद महिला रेल ट्रैक पर जाकर लेट गई। पुलिस ने इसको उठाना जरूरी नहीं समझा। वहां खड़ी दो महिलाएं आगे आई और महिला को उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसकी हालत सामान्य बताई है।
थाना रेलवे के एसएचओ सुरेश का कहना है कि मामले में कोई शिकायत नहीं आई। अगर कोई शिकायत आएगी तो कार्रवाई की जाएगी।