बैंक कर्मचारी बता कार्ड डिटेल ली, रिटायर्ड कर्मी के खाते से उड़ाए 24 हजार
खुद को बैंक का कर्मचारी बता नेवी से रिटायर्ड बूड़िया निवासी रामकुमार सैनी के खाते से 24 हजार रुपये निकाल लिए गए।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर :
खुद को बैंक का कर्मचारी बता नेवी से रिटायर्ड बूड़िया निवासी रामकुमार सैनी के खाते से 24 हजार रुपये निकाल लिए गए। कॉल करने वाले ने खुद को एचडीएफसी बैंक चंडीगढ़ का कर्मचारी बताया और कार्ड की जानकारी हासिल कर ली। मोबाइल पर पैसे कटने का मैसेज आया, तो उसे ठगी का पता लगा। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
रामकुमार सैनी ने बताया कि 13 मई को उनके मोबाइल पर अरविद गुप्ता नाम के व्यक्ति का कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को एचडीएफसी बैंक चंडीगढ़ का कर्मचारी बताया। उसने कार्ड की डिटेल जानी। मोबाइल पर आई ओटीपी के बारे में भी पूछा। फोन कटने के बाद उनके मोबाइल पर मैसेज आने लगे, जिसमें 24 हजार रुपये साफ मिले। वह तुरंत बैंक में गए और खाता बंद करवाया। मामले की पुलिस को शिकायत दी गई। युवक को डंडों से पीटा
जासं, यमुनानगर : गांव स्यालवा निवासी तरुण ने थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 मई को उसकी विक्की सैनी के साथ कहासुनी हो गई। जिस पर विक्की ने अपने साथियों धर्मवीर व मोहित के साथ मिलकर उस पर हमला बोल दिया। उसे डंडों से पीटा। जिसमें वह घायल हो गया। बाद में आरोपित उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।