Move to Jagran APP

नागरिक संशोधन बिल के समर्थन में चलाया जागरूकता अभियान

भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संदीप गुर्जर की अध्यक्षता में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान रैली के रूप में पंजाबी धर्मशाला से आरंभ हुआ।

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Dec 2019 06:01 AM (IST)Updated: Fri, 27 Dec 2019 06:01 AM (IST)
नागरिक संशोधन बिल के समर्थन में चलाया जागरूकता अभियान
नागरिक संशोधन बिल के समर्थन में चलाया जागरूकता अभियान

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संदीप गुर्जर की अध्यक्षता में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान रैली के रूप में पंजाबी धर्मशाला से आरंभ हुआ।

prime article banner

भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष संदीप गुर्जर ने बताया कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को नागरिकता संशोधन कानून के प्रति जागरूक करना और विपक्ष ने इसके प्रति जो मिथ्या भ्रम पैदा किया है, उसको तोड़ना है। हम युवाओं को सरकार की नीतियों पर पूर्ण विश्वास है कि जो सरकार ने निर्णय लिया है, वह देश के सभी नागरिकों के हित में है।

उन्होंने कहा कि इस अभियान में जिले के 13 मंडलों में से आए हुए युवा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मुख्य रूप से जगाधरी से पार्षद प्रवीण शर्मा, रामआसरे, जिला महामंत्री पुनीत बिदल, नितिन कपूर, जिला उपाध्यक्ष मिटू गुलबर्ग, पुष्पेंद्र गुर्जर, सचिव नरेंद्र खेड़ी, अंकुश कंबोज, ललित कंबोज जगाधरी से मंडलाध्यक्ष राहुल, अरुण राणा, हैप्पी खेड़ी हैप्पी टंडन, रविद्र राणा, राहुल राणा, जितेंद्र राणा, महिद्र काला, अमित गुप्ता,पंकज विग, शिवम गुलाटी, राघव गुलाटी ,ऋतिक भाटिया, सागर गेरा, अतुल ग्रोवर आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.