होली पर्व के महत्व से कराया अवगत
जागरण संवाददाता जगाधरी दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के तत्वावधान में होली के पर्व पर हनुमान गेट
By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Mar 2019 06:48 PM (IST)Updated: Wed, 20 Mar 2019 06:48 PM (IST)
जागरण संवाददाता, जगाधरी : दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के तत्वावधान में होली के पर्व पर हनुमान गेट आश्रम में सत्संग और भजन कीर्तन का आयोजन हुआ। इसमें साध्वी बहनों ने कहा कि संतों महापुरुषों की पावन-पवित्र धरती भारत में मनाए जाने वाले प्रत्येक पर्व हमें आध्यात्मिक संदेश देते हैं। होली का त्योहार भी हमें यही संदेश दे रहा है कि हम अपने भीतर के दुर्गुणों को खत्म करके अपने जीवन को प्रभु नाम के रंग में रंग दें। केवल बाहरी रंगों से एक-दूसरे को रंगने से ही होली का त्योहार सार्थक नहीं होता। हम अपनी अंतरात्मा को परमात्मा के रंग में रंग कर उसकी अनुभूति अपने हृदय में कर लेते हैं, तभी हम होली के महत्व को समझ सकते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें