यमुनानगर में पत्नी को दिखाने के बहाने घर में घुसकर ज्योतिषी पर तलवार से हमला, पुलिस ने दर्ज किया केस
यमुनानगर के विष्णुनगर में एक ज्योतिषी पर उसके घर में घुसकर तलवार से हमला किया गया। हमलावरों ने पत्री दिखाने ...और पढ़ें
-1789378672800_m.webp)
पत्री दिखाने के बहाने घर में घुसे हमलावरों ने ज्योतिषी को पीटा।
HighLights
यमुनानगर में ज्योतिषी परमात्मा स्वरूप पर घर में हमला
हमलावरों ने पत्री दिखाने के बहाने बुलाया, तलवार से वार किया
दुबई से जुड़े पैसों के विवाद में रंजिश का मामला
जागरण संवाददाता, यमुनानगर। फर्कपुर थाना क्षेत्र के विष्णुनगर में ज्योतिषी पर घर में घुसकर तलवार से हमला कर दिया गया। आरोप है कि हमलावरों ने उसे पत्री दिखाने के बहाने बुलाया और हमला कर दिया। बाद में उसके पीछे घर में घुस गए। पुलिस ने केस दर्ज किया है।
फर्कपुर थाना पुलिस को दी शिकायत में परमात्मा स्वरूप ने बताया कि वह ज्योतिषी का काम करता है। उसके पड़ोस में नरेश गुलाटी रहता है, जो उसके पास पत्री दिखाने के लिए आता-जाता था।
नरेश कुमार का बेटा पुकार भी उसके संपर्क में था। उनके एक जानकार विकास मेहता ने नरेश से बातचीत के बाद उसके बेटे पुकार को दुबई भेजा था, लेकिन कुछ दिन बाद ही वह वापस आ गया।
इसके बाद नरेश ने उसे कहा कि वह विकास से उसके रुपये वापस दिलवाए। इस बारे में विकास से बात की, लेकिन उसने रुपये देने से इनकार कर दिया। इस बात को लेकर नरेश व उसका बेटा पुकार रंजिश रखे हुए था।
शनिवार की रात लगभग 11 बजे वह अपने घर पर था। घर के बाहर से आवाज आई कि पत्री दिखानी है। जब वह गेट पर आया तो बाहर खड़े पुकार ने उसे धक्का दिया। उसके साथ दो नकाबपोश भी थे। जिन्होंने एकदम से हमला कर दिया। तलवार से वार कर घायल कर दिया।
