भारतेंदु हरिश्चंद्र ने हिदी साहित्य और पत्रकारिता को दी नई दिशा : अरुण
देवधर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हिदी पखवाड़े और आधुनिक हिदी साहित्य के जनक भारतेंदु हरिश्चंद्र की जयंती के उपलक्ष्य में काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या सुनीता गुप्ता ने शुभारंभ किया। योजन हिदी प्राध्यापक अरुण कुमार कैहरबा ने किया। वरिष्ठ प्राध्यापक छत्तरपाल संस्कृत प्राध्यापक राजेश कुमार और हिदी अध्यापक अशोक कुमार ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : देवधर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हिदी पखवाड़े और आधुनिक हिदी साहित्य के जनक भारतेंदु हरिश्चंद्र की जयंती के उपलक्ष्य में काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या सुनीता गुप्ता ने शुभारंभ किया। योजन हिदी प्राध्यापक अरुण कुमार कैहरबा ने किया। वरिष्ठ प्राध्यापक छत्तरपाल, संस्कृत प्राध्यापक राजेश कुमार और हिदी अध्यापक अशोक कुमार ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। प्राध्यापक सोमपाल ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान किया।
हिदी प्राध्यापक अरुण कुमार ने कहा कि भारतेंदु हरिश्चंद्र हिदी साहित्य एवं पत्रकारिता की ऐसी महान शख्सियत हैं, जो साहित्य को रीतिकाल की दलदल से निकाल कर आधुनिक चेतना से लैस करते हैं। हिदी साहित्य में आधुनिक युग का सूत्रपात करते हैं। कविता पाठ प्रतियोगिता में नौवीं सी कक्षा के विद्यार्थी सुनील और शिवम ने सर्वेश्वर दयाल सक्सेना की कविता 'मेघ आए' गायन कर पहला स्थान पाया। 11वीं कक्षा की छात्रा उमा ने स्वरचित कविताएं सुनाकर खूब तालियां बटोरीं। उमा को दूसरे स्थान के लिए चुना गया। नीरू और बबली को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान के लिए चुना गया।