अरोड़ा बने याचिका कमेटी के अध्यक्ष
11 कमेटियों के अध्यक्ष और सदस्य मनोनीत किए गए है। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने इन सभी को नियुक्त किया है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Jun 2020 05:40 AM (IST)Updated: Fri, 05 Jun 2020 06:21 AM (IST)
जागरण संवाददाता, यमुनानगर :
सिटी विधायक घनश्यामदास अरोड़ा विधानसभा याचिका कमेटी के अध्यक्ष बने। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी सुमित गुप्ता ने बताया कि 11 कमेटियों के अध्यक्ष और सदस्य मनोनीत किए गए है। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने इन सभी को नियुक्त किया है। उन्होंने कहा कि कमेटी के अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक घनश्याम अरोड़ा को को बधाई दी और लड्डू बांटे। इस मौके पर यमुनानगर मंडल अध्यक्ष विभोर पहुजा, भाजपा नेता आदित्य चावला, वर्कशॉप मंडल अध्यक्ष नीरज गुप्ता, राकिब सरपंच, अनिल शादीपुर मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें