Move to Jagran APP

किसानों के समर्थन में ट्रैक्टर यात्रा लेकर पहुंचे अर्जुन चौटाला

इनेलो प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला के बेटे अर्जुन सिंह के नेतृत्व में ती

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 01:51 AM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 01:51 AM (IST)
किसानों के समर्थन में ट्रैक्टर यात्रा लेकर पहुंचे अर्जुन चौटाला
किसानों के समर्थन में ट्रैक्टर यात्रा लेकर पहुंचे अर्जुन चौटाला

संवाद सहयोगी, रादौर: इनेलो प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला के बेटे अर्जुन सिंह के नेतृत्व में तीन कृषि कानूनों के विरोध में निकाली जा रही किसान मजदूर एकता ट्रैक्टर यात्रा शनिवार को कस्बा में पहुंची। यात्रा का हर गांव में स्वागत किया गया। कैल गांव में पूर्व विधायक दिलबाग सिंह, प्रकाश भारती, पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा, सुभाष खुर्दबन, प्रवीन कैल, खिलाराम नरवाल, जाहिद खान, महीपाल राणा, नेपाल राणा समेत अनेक कार्यकर्ताओं ने अर्जुन चौटाला को फूल माला पहनाई। अर्जुन सिंह खुद ट्रैक्टर चलाकर यात्रा में चले।

loksabha election banner

अर्जुन चौटाला ने कहा कि तीन कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली धरना दे रहे किसानों के कारण सरकार हिली हुई है। जब तक तीनों कानून रद नहीं होते और फसल खरीद गारंटी का कानून नहीं बनता तब तक किसान दिल्ली बार्डर से हटने वाले नहीं है। किसान शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन कर रहे हैं। किसान ट्रैक्टर परेड निकालते हुए रिग रोड़ पर जाएंगे। मौके पर नर सिंह खेड़ी, कुलदीप मल्ली, जाहिद खान, सुरेश शर्मा, अर्जुन सुढैल, प्रवीन कैल, बनी सिंह पलाका, नेपाल राणा, सतपाल सैनी, शेखर राणा, आदिल, जाबिद खान, गुरमेज बदनपुरी, मामचंद लाठर, ब्रह्मपाल भी उपस्थित थे। ट्रैक्टरों पर सवार होकर दिल्ली के लिए रवाना हुए किसान

सैकड़ों किसान ट्रैक्टर ट्राली लेकर भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान संजू गुंदियाना व निदेशक मनदीप रोड छप्पर की अध्यक्षता में दिल्ली के लिए टोल प्लाजा गधौला से रवाना हुए। किसानों को तिरंगा झंडा लहरा कर रवाना किया गया।

संजू गुंदियाना व मंदीप सिंह ने कहा कि जिले से लगातार तीन दिन किसान दिल्ली कूच करेंगे। अबकी बार किसान का ट्रैक्टर परेड में हिस्सा लेकर रहेगा। जब तक कृषि कानून वापस नहीं होते और समर्थन मूल्य पर गारंटी का कानून नहीं बनता किसान अपने घर वापस नहीं आएंगे। हर बैरिकेड को तोड़कर किसान दिल्ली में जाएगा। इस मौके पर जिला महासचिव गुरवीर सिंह, जिला सचिव कश्मीरी लाल, छछरौली ब्लाक प्रधान राजकुमार, जगतार, जोगिद्र, गुरमेज सिंह, मैम सिंह, शिवकुमार बकरवाला, संदीप, गुरविद्र मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.