भाजपा से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की अपील
कृष्णा कॉलोनी हमीदा हरिजन बस्ती गढ़ी रोड बस्ती और चांदपुर शक्ति केंद्र में चल रहे सदस्यता अभियान को और सक्रिय बनाने के लिए पदाधिकारियों की बैठक हुई। उसकी अध्यक्षता शक्ति केंद्र मंडल अध्यक्ष तुलसी गोस्वामी ने की।
जागरण संवाददाता, जगाधरी वर्कशॉप : कृष्णा कॉलोनी, हमीदा हरिजन बस्ती, गढ़ी रोड बस्ती और चांदपुर शक्ति केंद्र में चल रहे सदस्यता अभियान को और सक्रिय बनाने के लिए पदाधिकारियों की बैठक हुई। उसकी अध्यक्षता शक्ति केंद्र मंडल अध्यक्ष तुलसी गोस्वामी ने की। बैठक में जिला सदस्यता प्रमुख भारत भूषण जूयाल, मंडल सदस्यता प्रमुख रविद्र सैनी, भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी बांके अरोड़ा ने भाग लिया।
तुलसी गोस्वामी ने सभी बूथ अध्यक्षों को इस सदस्यता कार्य में और ज्यादा तेजी लाने का आह्वान किया है और ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि वर्कशॉप मंडल में सबसे ज्यादा सदस्यता भाजपा कार्यकर्ता बनाएंगे। बैठक में पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर पवन बिट्टू, पार्षद रानी कालड़ा, मंडल महामंत्री सुनील कालड़ा, मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, मीडिया प्रभारी संदीप धीमान, बृजलाल किशोर कालड़ा, सरदारी लाल मल्होत्रा दीपक पासवान, ब्रह्मपाल, लखन, धर्मपाल मामा, अजायब सिंह, श्याम सुंदर शास्त्री, जोखू राम, वनीष, विजय कुमार, रोहन आदि मौजूद थे।