बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए दूसरा ट्रक भेजा
यमुनानगर : रेडक्रॉस समिति की ओर से केरल बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए राहत सामग्री का दूसरा ट्रक रवाना किया गया। उपायुक्त गिरीश अरोड़ा ने लघु सचिवालय से केरल राज्य में बाढ़ राहत सामग्री भरे ट्रक को झंडी दिखाकर रवाना किया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Sep 2018 12:38 AM (IST)Updated: Sat, 15 Sep 2018 12:38 AM (IST)
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : रेडक्रॉस समिति की ओर से केरल बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए राहत सामग्री का दूसरा ट्रक रवाना किया गया। उपायुक्त गिरीश अरोड़ा ने लघु सचिवालय से केरल राज्य में बाढ़ राहत सामग्री भरे ट्रक को झंडी दिखाकर रवाना किया।
गिरीश अरोड़ा ने बताया कि दानी सज्जनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, शिक्षण व धार्मिक संस्थाओं, औद्योगिक इकाइयों के माध्यम से रेडक्रॉस में राहत सामग्री एकत्रित की गई थी। इसके अलावा पॉली प्लास्टिक से प्राप्त एक लाख रुपये का चेक भी केरल राज्य में बाढ़ राहत पीड़ित लोगों को भेजा गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें