Move to Jagran APP

नगर निगम की जर्जर बिल्डिग पर फिर खर्च होंगे 19.46 लाख रुपये

नगर निगम कार्यालय की जर्जर हो चुकी बिल्डिग 19.46 लाख में चकाचक होगी। इसकी मरम्मत शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 27 May 2020 07:32 AM (IST)Updated: Wed, 27 May 2020 07:32 AM (IST)
नगर निगम की जर्जर बिल्डिग पर फिर खर्च होंगे 19.46  लाख रुपये
नगर निगम की जर्जर बिल्डिग पर फिर खर्च होंगे 19.46 लाख रुपये

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : नगर निगम कार्यालय की जर्जर बिल्डिग पर फिर 19.46 लाख खर्च होंगे। इसकी मरम्मत शुरू कर दी गई है। पहले शेड डालने का काम शुरू हुआ। इसके बाद सीलिग व अन्य काम किए जाएंगे। बता दें कि नगर निगम कार्यालय की बिल्डिग की लंबे समय से मरम्मत की जरूरत थी। शेड लगाने के बाद हाल की टूट चुकी फाल सीलिग को बदला जाएगा। दीवारों का प्लास्टर जहां से टूटा है, उसकी रिपेयर की जाएगी। इसके अलावा खिड़कियों के ऊपर बारिश का पानी रोकने के लिए शेड बनाए जाएंगे।

prime article banner

निगम कमिश्नर ने निरीक्षण कर दिए थे आदेश

बता दें कि ज्वाइन करने बाद नगर निगम कमिश्नर धर्मवीर सिंह ने नगर निगम कार्यालय का निरीक्षण किया था। निरीक्षण में उन्होंने कई स्थानों पर टूटी सीलिग फाल देखकर इंजीनियरिग ब्रांच को मरम्मत करवाने के निर्देश दिए थे। वहीं, यह मुद्दा नगर निगम हाउस की मीटिग में भी उठा था। उसके बाद इसका टेंडर सुकरम अग्रवाल को अलॉट किया गया। अब इसकी मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.