Move to Jagran APP

संसद भवन में लगा शिरोमणी शहीद ऊधम ¨सह का चित्र : अंकुश

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : शिरोमणि शहीद ऊधम ¨सह का चित्र अब संसद भवन की गैलरी की शोभा बढ़ाएगा। समाज के प्रदेशाध्यक्ष अंकुश ने चित्र भेंट किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Dec 2018 01:30 AM (IST)Updated: Sat, 15 Dec 2018 01:30 AM (IST)
संसद भवन में लगा शिरोमणी शहीद ऊधम ¨सह का चित्र : अंकुश
संसद भवन में लगा शिरोमणी शहीद ऊधम ¨सह का चित्र : अंकुश

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : शिरोमणि शहीद ऊधम ¨सह का चित्र अब संसद भवन की गैलरी की शोभा बढ़ाएगी। अंतरराष्ट्रीय सर्व कंबोज समाज के प्रतिनिधियों ने लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन को उधम ¨सह का चित्र यहां लगाने के लिए भेंट किया। समाज के प्रदेशाध्यक्ष अंकुश कंबोज ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सर्व कंबोज समाज की टीम सांसद प्रोफेसर प्रेम ¨सह चंदूमाजरा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय अध्यक्ष बॉबी कंबोज, हरमीत कंबोज व समाज के अन्य प्रतिनिधि लोकसभा स्पीकर से मिले।

prime article banner

इस दौरान केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा व विजय गोयल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। लोक सभा स्पीकर ने कहा कि शहीद किसी एक कौम के नहीं होते, बल्कि सभी के सांझे होते हैं। उन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर देश को आजादी दिलवाई। उनका कर्ज तो हम कभी चुका नहीं सकते, उनका मान सम्मान करना सच्ची श्रद्धांजलि होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.