Move to Jagran APP

इशारों में ही बहुत कुछ कह गए अनिल जैन, बोले भाजपा का प्रत्याशी कमल का फूल, सब रखें याद

टिकट की टकटकी लगाए बैठे लोगों को भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री और प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद अनिल जैन इशारों में बहुत कुछ कह गए। धारा 370 हटाने के लाभ गिनाने के बाद उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भाजपा का प्रत्याशी कमल का फूल है। ऐसे में सभी को फूल के पीछे खड़े होना है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Sep 2019 08:20 AM (IST)Updated: Fri, 20 Sep 2019 08:20 AM (IST)
इशारों में ही बहुत कुछ कह गए अनिल जैन, बोले भाजपा का प्रत्याशी कमल का फूल, सब रखें याद
इशारों में ही बहुत कुछ कह गए अनिल जैन, बोले भाजपा का प्रत्याशी कमल का फूल, सब रखें याद

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : टिकट की टकटकी लगाए बैठे लोगों को भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री और प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद अनिल जैन इशारों में बहुत कुछ कह गए। धारा 370 हटाने के लाभ गिनाने के बाद उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भाजपा का प्रत्याशी कमल का फूल है। ऐसे में सभी को फूल के पीछे खड़े होना है। ये बात सबको समझनी होगी और याद भी रखें। टिकट वितरण में जिले से लेकर स्टेट कमेटी का बड़ा रोल होता है। हम काम कर रहे हैं। आप लोग भी काम पार्टी के हितों में काम करते रहें। अंतिम फैसला सेंट्रल कमेटी को लेना है। सब कुछ अच्छा होगा। जैन गुरुवार को भाजपा •िाला यमुनानगर की जगाधरी में आयोजित हुई बैठक में आए थे। उनके साथ केंद्रीय राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया, संगठन मंत्री सुरेश भट्ट, प्रदेश महामंत्री वेद पाल एडवोकेट, विधानसभा स्पीकर चौधरी कंवरपाल, विधायक घनश्याम अरोड़ा, विधायक श्याम सिंह राणा, विधायक बलवंत सिंह, यमुनानगर के प्रभारी गजेंद्र सलूजा, •ालिाध्यक्ष महेंद्र खदरी, चेयरपर्सन मलिक रो•ाी आनंद, रामेश्वर चौहान, मेयर मदन चौहान, •िाला महामंत्री राजेश सपरा, सुरेंद्र बनकट भी थे। इसके अलावा मंडलों के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता बैठक में मौजूद रहे।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता व हमारे सर्वश्रेष्ठ नेता नरेंद्र मोदी का एक ही लक्ष्य है भारत को परम वैभव पर पहुंचाना। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार ने पूरे देश में नाम अर्जित किया है। प्रदेश में नौकरियों में पारदर्शिता और ट्रांसफर पल्स पॉलिसी का अनुसरण पूरा देश करने लगा है। हरियाणा में विपक्ष नाम की कोई चीज सामने नहीं बची है। पहली बार लोकसभा की 10 की 10 सीटें जीतने का काम भाजपा ने करके दिखाया है। इसका प्रभाव विधानसभा चुनाव पर भी पड़ेगा। भाजपा अबकी बार 75 पार के नारे को सार्थक करते हुए दोबारा मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार बनाएगी। उन्होंने यमुनानगर के कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें भी इस बार फिर जिले की चारों सीटें जीतकर सत्ता में भागीदार बनना है। यमुनानगर की चारों विधानसभा की सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी रिकॉर्ड तोड़ वोटों से विजयी होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.