दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप
पुलिस को दी शिकायत में कपुलिस को दी शिकायत में कस्बा निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी करीब सात साल पहले चंदाखेड़ी गांव के कुलदीप से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही उसे दहेज कम लाने के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा।
By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Aug 2018 11:52 PM (IST)Updated: Thu, 23 Aug 2018 11:52 PM (IST)
संवाद सहयोगी, बिलासपुर : पुलिस को दी शिकायत में कस्बा निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी करीब सात साल पहले चंदाखेड़ी गांव के कुलदीप से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही उसे दहेज कम लाने के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। ससुराल के लोग उसके साथ मारपीट भी करते थे। बाद में उसे मारपीट करते हुए घर से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने शिकायत पर पति समेत ससुरालियों पर केस दर्ज कर लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें