पार्टी में शामिल सभी कार्यकर्ताओं को मिलेगा सम्मान : कंवरपाल
मौके पर संजय गांधी प्रवीन गांधी सहित दर्जनों समर्थकों ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। कंवरपाल ने कहा कि गांधी परिवार कई दशकों से समाजसेवा में अग्रणी रहा है।
संवाद सहयोगी, खिजराबाद : भाजपा की कल्याणकारी नीतियों को देखते हुए लोग बड़ी संख्या में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। पार्टी में शामिल होने वालों को पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। यह बातें अनाजमंडी में हुए कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल ने कही।
छछरौली मार्केट कमेटी के पूर्व वाइस चेयरमैन संजय गांधी ने सभा का आयोजन किया। मौके पर संजय गांधी, प्रवीन गांधी सहित दर्जनों समर्थकों ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। कंवरपाल ने कहा कि गांधी परिवार कई दशकों से समाजसेवा में अग्रणी रहा है। उनके भाजपा में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में सरपंच प्रवीन अग्रवाल, कष्ट निवारण समिति के सदस्य बंसीलाल सैनी, विजय सिगला, अमर बटार, राजबीर, सरदार इंद्रजीत सिंह उपस्थित थे।