सभी धर्म प्रमुखों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया : बाबा मनजीत
सभी धर्म प्रमुखों ने भविष्य में पर्यावरण असंतुलन के कारण होने वाले नुकसान को पहचानते हुए अपने प्रवचनों और ग्रंथों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति चेताया।
संवाद सहयोगी, साढौरा :
सभी धर्म प्रमुखों ने भविष्य में पर्यावरण असंतुलन के कारण होने वाले नुकसान को पहचानते हुए अपने प्रवचनों और ग्रंथों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति चेताया। हम इन धर्म प्रमुखों के प्रवचनों व ग्रंथों का निरंतर करने के बावजूद उनका सही अर्थों में अनुसरण नहीं कर पा रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए 30 साल से सक्रिय ग्रीन गंगा लहर के संस्थापक बाबा मनजीत सिंह ने नगरकीर्तन के दौरान यह बात कही।
बाबा मनजीत सिंह पर्यावरण संरक्षण के लिए अब तक पांच लाख पौधे लगवा चुके हैं। इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण के लिए देश के कई हिस्सों में नगरकीर्तन आयोजित करके लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी धर्म ऐसा नहीं, जिसमें प्रकृति और पर्यावरण के अंग और आधार समझे जाने वाले तत्वों-वायु, जल, वृक्ष और धरती आदि के संरक्षण के महत्व को रेखांकित न किया गया हो।