Move to Jagran APP

सभी सरकारों ने देश को पीछे धकेलने का काम किया : गुप्ता

मौजूदा समय में एक आम आदमी की मूलभूत जरूरतों में शिक्षा व स्वास्थ्य का अहम योगदान है। इनकी सम्पूर्णता के बिना देश विकास की ओर अग्रसर नहीं हो सकता है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Jan 2019 06:00 PM (IST)Updated: Sun, 20 Jan 2019 10:07 PM (IST)
सभी सरकारों ने देश को पीछे धकेलने का काम किया : गुप्ता
सभी सरकारों ने देश को पीछे धकेलने का काम किया : गुप्ता

संवाद सहयोगी, रादौर : मौजूदा समय में एक आम आदमी की मूलभूत जरूरतों में शिक्षा व स्वास्थ्य का अहम योगदान है। इनकी सम्पूर्णता के बिना देश विकास की ओर अग्रसर नहीं हो सकता है। शिक्षा व स्वास्थ्य को आप पार्टी के मुख्यमंत्री अर¨वद केजरीवाल ने दिल्ली में एक नया रूप देकर आम जन तक पहुंचाया है। भारत के अन्य प्रदेशों की सरकारों को भी केजरीवाल के इस सराजनीय कार्य से प्ररेणा लेकर शिक्षा व स्वास्थ्य क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करना चाहिए। उक्त शब्द दिल्ली से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य सुशील गुप्ता ने आम आदमी पार्टी के नेता अमित मंगला के निवास पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहे। सुशील गुप्ता ने व्यापारियों की समस्याओं को सुना और आश्वासन दिया की सभी समस्याओं को राज्यसभा में उठाएंगे। सक्षम यूनियन के पदाधिकारियों ने भी ज्ञापन सौंप कर अपनी समस्या को राज्यसभा में उठाने की बात की। देश में आज तक जितनी भी सरकारें आई है सभी ने देश को पीछे धकेलने का काम किया है। भारत के साथ आजाद हुई अनेक देश आज विकसित अर्थव्यवस्था तक पहुंच चुके है लेकिन भारत की भ्रष्टाचार राजनीति पार्टियों ने केवल अपने लाभ के लिए देश में सरकार चलाई है देश के विकास में अब केवल आप पार्टी ही अहम भूमिका निभा सकती है।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.