दुष्कर्मियों के एनकाउंटर को बताया सही
हैदराबाद में दुष्कर्म की घटना के आरोपितों के एनकाउंटर का समाज के सभी वर्गो ने स्वागत किया है। लोगों का मानना है कि हैदराबाद पुलिस के अधिकारी ऐसे निर्णय के लिए बधाई के पात्र हैं। इस तरह से अपराधियों के मन में खौफ पैदा होगा।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : हैदराबाद में दुष्कर्म की घटना के आरोपितों के एनकाउंटर का समाज के सभी वर्गो ने स्वागत किया है। लोगों का मानना है कि हैदराबाद पुलिस के अधिकारी ऐसे निर्णय के लिए बधाई के पात्र हैं। इस तरह से अपराधियों के मन में खौफ पैदा होगा। इससे दुष्कर्म और छेड़छाड़ जैसी घटनाओं पर अंकुश लग सकेगा। यह समाज के साथ-साथ देश के लिए भी नजीर साबित होगा।
फोटो 37
समाजसेवी सर्वजीत सिंह का कहना है कि सामाजिक दृष्टि से पुलिस का यह अच्छा निर्णय था। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया। ऐसे में अपराधियों को सही सजा मिली है। इससे अपराध करने वालों में डर पैदा होगा। फोटो 38
समाजसेवी लक्की कटारिया का कहना है कि सख्त कानून लागू होने चाहिए। तभी इस तरह की वारदात करने वालों के मन में डर पैदा होगा। अक्सर अपराधी कानून के लचीलेपन का फायदा उठाकर बच निकलते हैं। हैदराबाद एनकाउंटर की जितनी सराहना की जाए, उतनी कम है। फोटो 39
पार्षद सविता कांबोज का कहना है कि जिन पुलिसकर्मियों ने दुष्कर्मियों का एनकाउंटर किया है। उन्हें सम्मानित किया जाना चाहिए। यह सराहनीय कदम है। इससे अपराधियों के मन में डर पैदा होगा। दुष्कर्म जैसी वारदात करने से पहले अपराधी के मन में मौत का डर रहेगा। तभी इस तरह की घटनाएं रूकेंगी। फोटो 40
प्रधानाचार्या डॉ. नीलम जैन का कहना है कि समाज में इन हैवानों को लेकर रोष पनप रहा था। ऐसे में पुलिस ने उन्हें मारकर सही किया है। यह पीड़िता को सच्ची श्रद्धांजलि है। इस कदम से पुलिस का डर अपराधियों के मन में होगा और दुष्कर्म जैसी घटनाओं पर रोक लगेगी।