Move to Jagran APP

कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलें सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष : कंवर पाल

भाजपा छछरौली मंडल के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलें।

By JagranEdited By: Published: Mon, 02 Mar 2020 08:30 AM (IST)Updated: Mon, 02 Mar 2020 08:30 AM (IST)
कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलें सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष : कंवर पाल
कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलें सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष : कंवर पाल

संवाद सहयोगी, देवधर : भाजपा छछरौली मंडल के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलें। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकर्ताओं के बल पर ही प्रदेश में दोबारा से सरकार बनी है। यह बात शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने रेस्ट हाउस में भाजपा मंडल की बैठक के दौरान कहे। नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह चुहड़पुर का फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वो उन्हें गांवों में करवाए जाने वाले विकास कार्यों की सूची बना कर दें ताकि जल्द से जल्द हर गांव में जहां पर भी जरूरत है वहां पर विकास कार्य करवाए जा सकें।

loksabha election banner

मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुकेश दमोपूरा, मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, जिला उपाध्यक्ष रामपाल नंबरदार, भाजपा नेता गुलशन अरोड़ा, चेयरमैन मंगत राम भीलपुरा, चेयरमैन सुलेखचंद कश्यप, महामंत्री शिव कुमार लेदी, बैकवर्ड मोर्चा प्रधान जगदीश धीमा, युवा मोर्चा प्रधान मोहित गर्ग व अन्य उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.