समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकतीं शिक्षित महिलाएं : अलका
बलाचौर के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें छात्राओं अभिभावकों अध्यापकों और एसएमसी सदस्यों से संवाद करने के लिए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड अंबेसडर अलका गर्ग पहुंची।
संवाद सहयोगी, देवधर : बलाचौर के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें छात्राओं, अभिभावकों, अध्यापकों और एसएमसी सदस्यों से संवाद करने के लिए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड अंबेसडर अलका गर्ग पहुंची।
उन्होंने कहा कि वह स्वयं भी एक बेटी है। शुरुआत दौर में अकेले ही इस दिशा में आगे बढ़ी थी। जैसे साथ मिलता गया कारवां बनता गया। निष्ठा के साथ अपना कार्य बखूबी करती रही और उसका नतीजा सबके सामने है। सरकार ने महिलाओं के हित में जन कल्याणकारी योजनाएं बनाई। पढ़ी-लिखी महिलाएं समाज के नवनिर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। आज की नारी की आंखों में बहुत से सपने हैं। लड़कियों को पढ़ाई के साथ ही खेलकूद, कौशल निर्माण में भी निपुण बनना होगा, ताकि उनका ताकि वह आत्मनिर्भर बन सकें। बलाचौर विद्यालय अध्यापक सुनील कुमार रोहिला और मधु रेखा ने कहा कि उनके विद्यालय में साफ सफाई स्वच्छता व छात्राओं की पढ़ाई पर पूरा ध्यान रखा जाता है। मौके पर मधु रेखा, सुनील कुमार रोहिल्ला, यशोदा, नोडल अधिकारी गुरदीप कौर, प्रमोद, लालचंद, सतिद्र कुमार, शीला, जगमाल आदि मौजूद रहे।