Move to Jagran APP

नशे से फैल रही समाज में कुरीतियां : रणधीर ¨सह

प्राचीन शिव मंदिर भटली में महाआरती का आयोजन किया गया। भगवती मानव कल्याण संगठन की ओर से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में लोगों को नशा मुक्त जीवन जीने का संदेश दिया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Nov 2018 05:55 PM (IST)Updated: Sun, 04 Nov 2018 05:55 PM (IST)
नशे से फैल रही समाज में कुरीतियां : रणधीर ¨सह
नशे से फैल रही समाज में कुरीतियां : रणधीर ¨सह

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : प्राचीन शिव मंदिर भटली में महाआरती का आयोजन किया गया। भगवती मानव कल्याण संगठन की ओर से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में लोगों को नशा मुक्त जीवन जीने का संदेश दिया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से मां भगवती का गुणगान किया।

loksabha election banner

भगवती मानव कल्याण संगठन के प्रांतीय प्रभारी रणधीर ¨सह ने कहा कि जब तक अपने जीवन में वास्तविक परिवर्तन नहीं डालते, तब तक हम आत्म कल्याण एवं जन कल्याण नहीं कर सकते। इसके लिए नशा मुक्त व मांसाहार मुक्त जीवन जीना होगा। उन्होंने कहा कि समाज में बुराईयों का सबसे बड़ा कारण नशा है। जब तक नशे का त्याग नहीं होगा, तब तक समाज में सुधार नहीं होगा। धार्मिक आयोजनों से जब व्यक्ति जुड़ेगा, तो वह नशे की कुरीति से बच सकता है। उसका ध्यान अध्यात्म की ओर जाएगा। उसके विचार बदलेंगे। इस मौके पर अशोक आहुजा, प्रदीप, राजेंद्र मेहता, प्रवीण भी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.