Move to Jagran APP

अक्षिता को अंतरराष्ट्रीय सर्व कांबोज समाज ने किया सम्मानित

ताइवान के ताइपाई स्थित नेशनल 4-एच क्लब एसोसिएशन आफ आरओसी में धान की फसल पर रिसर्च करने वाली राजधानी निवासी अक्षिता को अंतरराष्ट्रीय सर्व कांबोज समाज की ओर से सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 10 Jul 2019 07:42 AM (IST)Updated: Wed, 10 Jul 2019 07:42 AM (IST)
अक्षिता को अंतरराष्ट्रीय सर्व कांबोज समाज ने किया सम्मानित
अक्षिता को अंतरराष्ट्रीय सर्व कांबोज समाज ने किया सम्मानित

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : ताइवान के ताइपाई स्थित नेशनल 4-एच क्लब एसोसिएशन आफ आरओसी में धान की फसल पर रिसर्च करने वाली राजधानी निवासी अक्षिता को अंतरराष्ट्रीय सर्व कांबोज समाज की ओर से सम्मानित किया गया। प्रदेशाध्यक्ष अंकुश कांबोज व जिलाध्यक्ष कपिल कांबोज ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सर्व कांबोज समाज की ओर से समाज के उन बच्चों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाता है जो अपने-अपने क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं।

loksabha election banner

कपिल कांबोज ने बताया कि शहर की राजधानी कॉलोनी निवासी अक्षिता कांबोज ने चौधरी चरण सिंह हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी से बीएसएसी (एग्रीकल्चर) पास की है। अब वह ताइवान के ताइपाई स्थित नेशनल 4-एच क्लब एसोसिएशन आफ आरओसी में धान की फसल पर रिसर्च करेगी। हमारे लिए गर्व की बात है कि भारत देश से अकेली अक्षिता को यह मौका मिला है। अक्षिता के पिता संजय कांबोज दवाओं के थोक विक्रेता हैं और मां शालिनी देवी गृहणी है।

अक्षिता ने कहा कि जीवन में सफलता का कोई शॉट कट नहीं होता। इसलिए विद्यार्थी जीवन में सभी बच्चों को खूब मेहनत करनी चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.