अगर ज्यादा Chinese food खाते हैं तो पढ़ें यह खबर, जानें सेहत को यह कैसे पहुंचाता है नुकसान
सावधान! चाऊमीन का फ्लेवर बदलने के लिए इस्तेमाल किया जाना वाले अजीनोमोटो आपकी सेहत बिगाड़ सकता है।
जेएनएन, यमुनानगर। सावधान! चाऊमिन का फ्लेवर बदलने के लिए इस्तेमाल किया जाना वाले अजीनोमोटो आपकी सेहत बिगाड़ सकता है। डॉक्टरों के मुताबिक यह धीमा जहर है, लंबे समय तक इसके सेवन से आपकी सेहत बिगड़ सकती है। इतना ही नहीं, इसके सेवन से आप पेट और आंत संबंधी कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। अधिक उम्र के लोगों को इसका ज्यादा सेवन नुकसानदायक है।
व्यक्ति 40 की उम्र में आ जाता है तो उसे शुगर, ब्लड प्रेशर, हार्टअटैक जैसी गंभीर बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है। बता दें कि जिले में साढ़े तीन वर्षीय बच्चे ने ज्यादा मात्रा में एसिटिक एसिड का सेवन कर लिया, जिससे वह गंभीर रूप से बीमार हो गया। यही नहीं, यह एसिड उसके पैर में भी गिरा, जिससे उसका पैर झुलस गया।
अधिक सेवन से कैंसर का खतरा
डॉक्टरों के अनुसार, सबसे बड़ा खतरा चाऊमिन में डाले जाने वाले अजीनोमोटो से होता है। यह गुदा के कैंसर को जन्म देने लगता है। यदि नूडल्स खाने हों तो घर पर ही पका लें। खासकर सड़कों के किनारे चाऊमिन के रूप में बिकने वाले नूडल्स समस्या खड़ी करते हैं। एक दो बार में हमें इसके खाने से होने वाली समस्या का पता नहीं लगती, लेकिन धीरे-धीरे चाऊमिन और इसमें शामिल सभी तत्व शरीर में अपनी जड़ें जमा लेते हैं और बाद में किसी बड़ी बीमारी का कारण बनते हैं।
ये है अजीनोमोटो
एमएसजी यानी मोनोसोडियम ग्लूटामेट, जिसे अजीनोमोटो के नाम से भी जाना जाता है। सफेद रंग का चमकीला सा दिखने वाला मोनोसोडियम ग्लूटामेट एक सोडियम साल्ट है। यह सेहत के लिए भी बहुत खतरनाक होता है। इसको मैगी, चाऊमिन, मंचूरियन, स्प्रिंग रोल आदि चाइनीज व्यंजन में इस्तेमाल किया जाता है। ये व्यंजन भारतीय युवाओं के फेवरेट फूड में शामिल हैं। कई युवा तो इसे ही खाकर अपना पेट भरते हैं। बदलते जीवनशैली ने इन चाइनीज फूड्स को हमारे लाइफ का हिस्सा बना दिया है। बच्चे हों या बड़े हर वर्ग के लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं। इन व्यंजनों को स्वादिष्ट बनाने के लिए इसका उपयोग किया जाता है।
यह भी है नुकसान
बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास शरीर में सोडियम की मात्रा को बढ़ा देता है, जिसके कारण ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा रहता है। इसके साथ ही पैरों में सूजन की भी समस्या होती है। गर्भवती महिलाओं को अजीनोमोटो का सेवन नही करना चाहिए। ये मां और बच्चों के बीच भोजन आपूर्ति में बाधक बना सकता है।
आंत की बीमारी का खतरा
सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह का कहना है कि चाइनीज फूड में अजीनोमोटो का इस्तेमाल किए जाने का प्रावधान है, लेकिन एक वर्ष तक के बच्चों को इसका प्रयोग नहीं करने का नियम भी है। चाइनीज फूड में इसका प्रयोग फ्लेवर बदलने के लिए किया जाता है। इसके सेवन से बड़ी आंत की बीमारी होने का खतरा रहता है। अजीनोमोटो आंतों में जाकर उनमें इंफेंक्शन करता है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जल्द इस दिशा में ठोस कार्रवाई अमल में लाई जाएगी, किसी को भी सेहत से खिलवाड़ करने का अधिकार नहीं है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप