Move to Jagran APP

पदभार संभालते ही अधिकारियों को उपायुक्त की नसीहत- जनता को परेशानी न हो, काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

नवनियुक्त उपायुक्त आमना तसनीम ने पदभार संभाल लिया है। सबसे पहले उन्होंने बाढ़ व अवैध माइ¨नग के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Feb 2019 10:37 AM (IST)Updated: Fri, 22 Feb 2019 10:37 AM (IST)
पदभार संभालते ही अधिकारियों को उपायुक्त की नसीहत- जनता को परेशानी न हो, काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
पदभार संभालते ही अधिकारियों को उपायुक्त की नसीहत- जनता को परेशानी न हो, काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : नवनियुक्त उपायुक्त आमना तसनीम ने पदभार संभाल लिया है। सबसे पहले उन्होंने बाढ़ व अवैध माइ¨नग के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि जिले में अवैध माइ¨नग नहीं होनी चाहिए। बाढ़ बचाव कार्य समय पर शुरू किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि काम में लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं होगी। नवनियुक्त उपायुक्त आमना तसनीम वर्ष 2012 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। इससे पूर्व आमना तस्नीम जिला परिषद् सिरसा की मुख्य कार्यकारी अधिकारी, अतिरिक्त उपायुक्त एवं सचिव आरटीए सिरसा रही हैं। विभिन्न विभागों की रिपोर्ट मांगी

loksabha election banner

नवनियुक्त उपायुक्त आमना तस्नीम ने अधिकारियों की बैठक ली और विभागों की जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान अधिकारियों ने उनको विभागों से जुड़ी जानकारियों से अवगत करवाया। उपायुक्त ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पंहुचाना, सरकार द्वारा शुरू किए गए विकास कार्यों को गति देते हुए निर्धारित समय सीमा में पूरा करवाना उनका लक्ष्य रहेगा। लोकसभा के आम चुनाव की तैयारियां करवाना भी उनकी प्राथमिकता में शामिल है और जिला की जनता के सहयोग से चुनाव शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से सपंन्न होंगे। स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं के अलावा उन्होंने सरल केंद्रों पर दी जाने वाली सेवाओं के बारे में भी जानकारी ली। उपायुक्त ने कहा कि कोई भी मतदाता टोल फ्री नम्बर-1950 पर सुबह 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक अपनी वोट, मतदान केंद्र आदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकता है। इसके साथ ही उन्होंने राजस्व विभाग की कार्य प्रणाली की समीक्षा की और गत वर्ष अक्तूबर-नवम्बर माह में वर्षा एवं ओलावृष्टिं से फसल खराबा राशि वितरण के बारे में जानकारी हासिल की। जिला राजस्व अधिकारी ने उपायुक्त को अवगत कराया कि फसल खराबा की सरकार द्वारा भेजी गई 10 करोड 52 लाख 35 हजार 500 रुपये की राशि आई है। अब तक जिला के 9880 किसानों को 4 करोड़ 97 लाख 83 हजार 683 रूपये की फसल खराबा राशि का वितरण किया जा चुका है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.