Move to Jagran APP

गृहमंत्री से शिकायत के बाद ब्यूटी पार्लर पर रेड, आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े युवक-युवतियां

शहर के पॉश एरिया में गोबिदपुरी रोड पर अट्रैक्शन ब्यूटी पार्लर में वेश्यावृत्ति का धंधा चल रहा था।

By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Feb 2020 07:15 AM (IST)Updated: Sun, 02 Feb 2020 07:15 AM (IST)
गृहमंत्री से शिकायत के बाद ब्यूटी पार्लर पर रेड, आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े युवक-युवतियां
गृहमंत्री से शिकायत के बाद ब्यूटी पार्लर पर रेड, आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े युवक-युवतियां

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

loksabha election banner

शहर के पॉश एरिया में गोबिदपुरी रोड पर अट्रैक्शन ब्यूटी पार्लर में वेश्यावृत्ति का धंधा चल रहा था। काफी लंबे समय से चल रहे इस धंधे के बारे में स्थानीय लोगों ने कई बार शिकायत की, लेकिन अधिकारियों ने कोई सुनवाई नहीं की। अब गृह मंत्री अनिल विज को इस संबंध में शिकायत भेजी गई। वहां से आदेश के बाद पुलिस हरकत में आई। सीआइए टू के इंचार्ज जयपाल आर्य ने टीम के साथ ब्यूटी पार्लर में रेड की। शहर यमुनानगर थाना प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि मौके से आपत्तिजनक अवस्था में चार लड़कियां व दो लड़के मिले हैं। उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अब आगे जांच की जाएगी कि यह कब से चल रहा था और इसका एग्रीमेंट किसके नाम है।

शहर में चल रहे कैफों में यही हालात :

शहर में कैफे भी चल रहे हैं। जिनमें भी इसी तरह के हालात है। सबसे अधिक कॉलेजों के आसपास ही है। पहले भी यहां पर पुलिस को रेड में आपत्तिजनक गतिविधियां पकड़ी, लेकिन बाद में फिर से यह चालू हो गया। इन कैफों व ब्यूटी सैलून की वजह से स्थानीय लोग भी परेशान हैं। पुलिस को भी शिकायत करते हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। जगाधरी रोड के पास एक एक गली में भी इसी तरह से कैफे बना हुआ है। जिसमें हर समय भीड़ लगी रहती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.