राज्य स्तरीय इंटर कॉलेज स्लोगन राइटिग प्रतियोगिता में डीएवी की अदिति ने मारी बाजी
इसमें राज्य स्तरीय इंटर कॉलेज पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन स्लोगन राइटिग निबंध लेखन कविता लेखन व क्रिएटिव मास्क बनाए गए। कॉलेज प्रिसिपल डॉ. आभा खेतरपाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर:
लॉकडाउन के दौरान डीएवी गर्ल्स कॉलेज के गृह विज्ञान, वाणिज्य विभाग, कंप्यूटर साइंस विभाग, अंग्रेजी विभाग व बायोसाइंसेज विभाग की ओर से ऑनलाइन कोविड-19 ट्रांसफॉर्मिंग लाइफ विषय पर प्रतियोगिता हुई। इसमें राज्यस्तरीय इंटर कालेज पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन, स्लोगन राइटिग, निबंध लेखन, कविता लेखन व क्रिएटिव मास्क बनाए गए। कालेज प्रिसिपल डा. आभा खेतरपाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
डा. खेतरपाल ने बताया कि कविता लेखन में 45 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें से गुरुनानक खालसा कालेज यमुनानगर के पंकज ने प्रथम पुरस्कार हासिल किया। क्रिएटिव मॉस्क प्रतियोगिता में 14 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिसमें हिदू गर्ल्स कालेज की शिवानी रोहिल्ला ने प्रथम पुरस्कार अर्जित किया।
निबंध लेखन प्रतियोगिता का दिल्ली विश्वविद्यालय के राघव शर्मा ने प्रथम पुरस्कार जीता। पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन में 17 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें से आर्य पीजी कॉलेज पानीपत के विशंक कुमार ने प्रथम रहा। स्लोगन राइटिग में डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स की अदिति महाजन ने प्रथम स्थान हासिल किया। निर्णायक मंडल में कंप्यूटर साइंस विभाग हेड डॉ. रचना सोनी, बायोसाइंसेज विभाग की हेड डा. सुनीता कौशिक, वाणिज्य विभाग से विवेक नरूला, अंग्रेजी विभाग से डा. शशि और डा. नताशा बजाज, अंग्रेजी विभाग से सेवानिवृत्त डा. सुधा चुघ व गृह विज्ञान विभाग से पारूल सिंह शामिल रहीं।