भाषण प्रतियोगिता में अदिति महाजन ने मारी बाजी
डीएवी गर्ल्स कॉलेज के ¨हदी विभाग तथा राष्ट्रीय जागरूकता मंच के संयुक्त तत्वावधान में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : डीएवी गर्ल्स कॉलेज के ¨हदी विभाग तथा राष्ट्रीय जागरूकता मंच के संयुक्त तत्वावधान में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए। कॉलेज की कार्यवाहक ¨प्रसिपल डॉ. विभा गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत की। ¨हदी विभागाध्यक्ष डॉ. विश्वप्रभा व एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. किरण शर्मा ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की अध्यक्षता की। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। पंजाबी की विभागाध्यक्ष डा. गुरशरन कौर, संस्कृत विभाग के प्राध्यापक डा. मुकेश शर्मा, ¨हदी विभाग की प्राध्यापिका डा. दीपिका घई निर्णायक मंडल में शामिल रहीं।
डॉ. विश्वप्रभा ने बताया कि प्रतिभागियों ने शिक्षा का औचित्य, विकास का वास्तविक अर्थ, आरक्षण एवं बलात्कार जैसे ज्वलंत मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए। अपने विषय की प्रासंगिकता को सार्थक करने के लिए प्रतिभागियों ने विभिन्न आंकड़ों व कानूनों का विवरण प्रस्तुत किया। साथ ही उन्होंने अपने वक्तव्य के माध्यम से श्रोतागण को जागरूक करने का प्रयास किया। डॉ. विभा गुप्ता ने कहा कि शिक्षा मानव विकास का सशक्त माध्यम है। शिक्षा के जरिए मानव का चहुंमुखी विकास संभव है। इसलिए जागरूक बनें। अपने आसपास के वातावरण में जागरूक होकर तनाव, ईष्र्या जैसी समस्याओं से दूर होकर अपने भविष्य को सफल बनाएं। महाविद्यालय आपके जीवन को उज्ज्वल बनाने का ऐसा प्लेटफॉर्म हैं, जहां हर प्रकार का ज्ञान अर्जित किया जा सकता है। मंच संचालक ¨हदी विभाग की प्राध्यापिका रवि नंदिनी ने किया।
इस प्रकार रहा परिणाम
बीएससी द्वितीय वर्ष की अदिति महाजन ने पहला, जसिखा ने दूसरा तथा बीए प्रथम वर्ष की राखी ने तीसरा स्थान अर्जित किया। बीएससी द्वितीय वर्ष की अनुष्का त्यागी व बीकॉम अंतिम वर्ष की श्रेया को संयुक्त रूप से सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।