हरियाणा के यमुनानगर में घर में तैयार किया जा रहा था पनीर, बदबू आने पर मारा छापा; एक क्विंटल कराया नष्ट
यमुनानगर में त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने गांधीनगर में एक घर पर छापा मारा। यहां बदबूदार और मिलावटी पनीर तैयार किया जा रहा था।
-1791541212896_m.webp)
यमुनानगर में एक क्विंटल बदबूदार पनीर नष्ट। फोटो जागरण
HighLights
खाद्य सुरक्षा विभाग ने यमुनानगर के गांधीनगर में छापा मारा।
एक घर में बदबूदार और मिलावटी पनीर बनाया जा रहा था।
एक क्विंटल पनीर जब्त कर मौके पर ही नष्ट किया गया।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर। त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। शुक्रवार को विभाग की टीम ने गांधीनगर में छापेमारी की। यहां पर एक मकान में पनीर तैयार किया जा रहा था। जिससे बदबू उठ रही थी। विभाग की टीम ने पनीर के सैंपल लिए। लगभग एक क्विंटल पनीर को जब्त कर लिया गया। जिसे मौके पर ही नष्ट कराया गया।
त्योहारी सीजन में मिलावटी खाद्य सामग्री बिकने का खतरा रहता है। ऐसे में मिलावटखोर सक्रिय हो जाते हैं। जिसके चलते ही खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि गांधीनगर में अवधेश नाम का व्यक्ति अपने मकान में ही पनीर तैयार कर रहा है। यह एनालाग पनीर हो सकता है।
इस सूचना पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी डा. गुलाब सिंह ने टीम सदस्य मोहित व संजीव कुमार के साथ छापेमारी की। छापेमारी का पता लगते ही हडकंप मच गया। टीम ने जांच की तो पनीर से बदबू आ रही थी। इस पनीर को भी मात्र 240 से 250 रुपये प्रति किलो बेचा जा रहा था।
जिससे आशंका है कि यह एनालाग पनीर है। डा. गुलाब सिंह ने बताया कि पनीर के सैंपल लिए गए हैं। जिन्हें जांच के लिए लैब में भिजवाया गया है। लैब से रिपोर्ट मिलने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। मौके से बदबूदार एक क्विंटल पनीर को कब्जे में लेकर नष्ट कराया गया है।
