Move to Jagran APP

64 साल पुरानी श्री रामलीला कमेटी का कॉलेजियम व्यवस्था से पहली बार हुआ चुनाव

64 साल पुरानी श्री रामलीला कमेटी का कॉलेजियम व्यवस्था से पहली बार हुआ चुनाव

By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Jul 2018 01:23 AM (IST)Updated: Fri, 13 Jul 2018 01:23 AM (IST)
64 साल पुरानी श्री रामलीला कमेटी का कॉलेजियम व्यवस्था से पहली बार हुआ चुनाव
64 साल पुरानी श्री रामलीला कमेटी का कॉलेजियम व्यवस्था से पहली बार हुआ चुनाव

जागरण संवाददाता, यमुनानगर

loksabha election banner

जगाधरी की 64 साल पुरानी श्री राम लीला कमेटी का चुनाव पहली बार कॉलेजियम से हुआ। छह साल बाद बृहस्पतिवार को कमेटी के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए वोट डाले गए। चुनाव को लेकर पिछले करीब एक माह से पूरी गहमागहमी बनी हुई थी। अलग-अलग धड़े अपने पक्ष में वोट कराने के लिए जोड़ तोड़ लगा रहे थे। इससे पूर्व चार जुलाई को नामांकन लिए गए। पांच को नाम वापसी और छह को चुनाव चिन्हों का आवंटन किया गया। बृहस्पतिवार को चुनाव सरस्वती शिक्षण संस्थान के शिक्षकों की देखरेख में हुआ। कमेटी की ओर से संस्था को यह चुनाव कराने के लिए पत्र लिखा गया था। पीओ अश्विनी कुमार, नीलमणि, रामगोपाल व संजीव को बनाया गया। उन्होंने चुनाव की प्रक्रिया पूरी कराई।

श्री रामलीला कमेटी के चुनाव को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। नियम के मुताबिक तीन साल में संस्था का चुनाव होना चाहिए।मामला रजिस्ट्रार के पास जाने की वजह से यह चुनाव लटक गया। कमेटी के सदस्य चुनाव कॉलेजियम के आधार पर कराने की मांग कर रहे थे। कमेटी के सदस्य दो गुटों में बंट गए थे। काफी लंबे समय तक यह मामला रजिस्ट्रार के पास चला। आखिरकार रजिस्ट्रार ने कॉलेजियम व आधार के जरिए चुनाव कराने के आदेश दिए। इतना ही नहीं सदस्यों के कॉलेजियम भी एल्फाबैटिकली बनाए गए।

यह है कॉलेजियम का नियम :

नए नियम के मुताबिक जिस संस्था के एक हजार सदस्य होंगे, वहां पर कॉलेजियम के आधार पर चुनाव होंगे। यह चुनाव भी रजिस्ट्रार कराएगा। श्री रामलीला कमेटी के 1400 सदस्य थे। हालांकि बाद में कुछ सदस्यों के नाम काट दिए गए, जिससे फाइनल 1072 सदस्य ही कमेटी के रह गए।इनमें 451 आजीवन व 621 जनरल सदस्य हैं।

119 कॉलेजियम में से 26 पर हुआ चुनाव :

रजिस्ट्रार ने श्री रामलीला कमेटी के सदस्यों के 119 कॉलेजियम बनाए थे। एक कॉलेजियम में नौ सदस्य रखने होते हैं। चुनाव के दौरान दस कॉलेजियम खाली रह गए। जबकि 83 कॉलेजियम पर मेंबर्स ने चयन कर लिया। इस तरह से शेष 26 कॉलेजियम पर चुनाव हुआ, जिसमें 222 सदस्यों ने वोट डाले। कॉलेजियम से चुने गए प्रतिनिधियों का बाद में चुनाव होगा। चयन के बाद ही प्रधान, सचिव व अन्य पदाधिकारियों को चुना जाएगा।

छह बजे आया रिजल्ट :

श्री रामलीला कमेटी के चुनाव का रिजल्ट भी बृहस्पतिवार को जारी कर दिया गया। जिसमें सी तीन कॉलेजियम से अनिल अरोड़ा, सी छह से अरुण कुमार, सी नौ से भारत प्रकाश मित्तल, सी दस से दर्पण गर्ग, सी 11 से दिनेश गुप्ता, सी 12 से गोपाल मित्तल, सी 13 से हर्ष गोयल, सी 21 से नवीन कुमार गोयल, सी 22 से पंकज मित्तल, सी 27 से राहुल गुप्ता, सी 30 से राजेश राठौर, सी 34 रोहित गर्ग, सी 36 से संजय कुमार, सी 38 से सतीश गोयल, सी 45 से तुषार जैन, सी 48 से विनोद गुप्ता, सी 49 से विपुल गर्ग, सी 16 से दीपक मित्तल, सी 34 से पंकज मंगला, सी 48 से रोहित कुमार, सी 58 से सुमित गुप्ता, सी 62 से विभोर गुप्ता, सी 65 से विनोद ¨जदल, सी 68 से सुशील गर्ग व सी 69 से शिव कांत विजयी हुए।

1954 में हुई थी स्थापित :

जगाधरी शहर के प्रमुख लोगों व उद्यमियों ने मिलकर श्री रामलीला कमेटी की स्थापना की थी। 1954 में यह कमेटी रजिस्टर्ड हुई।हालांकि कमेटी करीब 100 साल पुरानी है। कमेटी पर श्री रामलीला भवन की जिम्मेदारी है, जहां रामलीला का मंचन बड़े स्तर पर होता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.