40 लोगों ने की भाजपा की सदस्यता ग्रहण
विधायक घनश्याम दास अरोड़ा की अध्यक्षता में रामपुरा कॉलोनी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कश्यप समाज व मेहरा समाज के लगभग 40 लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।विधायक घनश्याम दास अरोड़ा की अध्यक्षता में रामपुरा कॉलोनी में क
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : विधायक घनश्याम दास अरोड़ा की अध्यक्षता में रामपुरा कॉलोनी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कश्यप समाज व मेहरा समाज के लगभग 40 लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
विधायक ने कहा कि पिछली सरकारों की अपेक्षा भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार को समाप्त करने के साथ-साथ महंगाई पर भी अकुंश लगाया है। मौके पर जिला महामंत्री राजेश सपरा, संजीव गोंदी, करनेश शर्मा, डॉ. हर्ष, कृष्ण ¨सगला, विभोर पाहुजा, नितिन कपूर, पवन बिट्टू, संगीता ¨सगल, सुनीता अरोड़ा व अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।