385 नए कोरोना के मरीज मिले, चार संक्रमितों की हुई मौत
कोरोना संक्रमण के केसों में कुछ कमी आई है। शनिवार को जिले में 385 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं 358 मरीज ठीक हुए हैं। अब जिले में 1999 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से 1495 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। इसके साथ ही जिले में अब तक मिले संक्रमितों की संख्या भी 20 हजार 286 पहुंच गई है। अब तक 17 हजार 992 मरीज ठीक हो चुके हैं। सिविल सर्जन डा. विजय दहिया ने बताया कि अब जिले की रिकवरी दर 88.69 फीसद है। पॉजिटिविटी रेट 6.78 फीसद पर है। अभी 2550 सैंपलों की रिपोर्ट लंबित है।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर :
कोरोना संक्रमण के केसों में कुछ कमी आई है। शनिवार को जिले में 385 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं 358 मरीज ठीक हुए हैं। अब जिले में 1999 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से 1495 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। इसके साथ ही जिले में अब तक मिले संक्रमितों की संख्या भी 20 हजार 286 पहुंच गई है। अब तक 17 हजार 992 मरीज ठीक हो चुके हैं। सिविल सर्जन डा. विजय दहिया ने बताया कि अब जिले की रिकवरी दर 88.69 फीसद है। पॉजिटिविटी रेट 6.78 फीसद पर है। अभी 2550 सैंपलों की रिपोर्ट लंबित है। शनिवार 433 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, शनिवार को चार कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। इनमें पांसरा निवासी 45 वर्षीय महिला की ईएसआइ अस्पताल में मौत हुई। पुरानी सब्जी मंडी निवासी 66 वर्षीय वृद्ध की संतोष अस्पताल में मौत हुई। उन्हें कई अन्य बीमारियां भी थी। जगाधरी वर्कशॉप निवासी 64 वर्षीय वृद्ध की स्वामी विवेकानंद अस्पताल में मौत हुई। श्यामसुंदरपुरी कालोनी निवासी 50 वर्षीय अधेड़ की राजकीय मेडिकल अस्पताल चंडीगढ़ में मौत हो गई।
इनका भी हुआ कोविड नियमों से संस्कार :
बिलासपुर से 57 अधेड़, दुर्गा गार्डन से 53 वर्षीय महिला, मनका मनकी से 71 वर्षीय वृद्ध, विजयनगर कालोनी से 35 वर्षीय महिला, जड़ोदी से 30 वर्षीय महिला, कपालमोचन से 62 वर्षीय वृद्ध, गंदापुरा से 77 वर्षीय वृद्ध, उत्तराखंड निवासी 51 वर्षीय अधेड़, कालिदी कालोनी निवासी 41 वर्षीय अधेड़, बहादुरपुर निवासी 38 वर्षीय युवक, जोडिया निवासी 65 वर्षीय वृद्ध, बूड़िया निवासी 53 वर्षीय अधेड़ और शिवपुरी कालोनी निवासी 40 वर्षीय युवक का कोविड नियमों के तहत संस्कार हुआ।