शिविर में 200 लोगों का स्वास्थ्य जांचा
बूड़िया की पुरानी डिस्पेंसरी में लगाया गया जांच शिविर जागरण संवाददाता यमुनानगर रेडक्र
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : रेडक्रॉस टारगेट इंटरवेशन प्रोजेक्ट की ओर से बूड़िया में रविवार को पुरानी डिस्पेंसरी परिसर में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता रेडक्रॉस सचिव रणदीप सिंह ने की। उन्होंने कहा कि अच्छा स्वास्थ्य होना बहुत जरूरी है। अगर स्वास्थ्य ठीक नहीं होगा तो काम भी नहीं कर पाएंगे। समय-समय पर स्वास्थ्य जांच बहुत जरूरी है। इसी सोच के साथ रेडक्रॉस की ओर से यहां स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। उन्होंने बताया क 200 मरीजों का चेकअप डॉक्टरों ने किया। चेकअप के बाद दवा दी गई। डॉ. अनु बेनीवाल ने बताया कि दवा के साथ परहेज जरूरी है। प्रोजेक्ट मैनेजर शबनम ने बताया कि हरियाणा राज्य एड्स कंट्रोल सोसाइटी के सौजन्य से रेडक्रॉस समिति के माध्यम से चलाया जा रहा है। विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त मरीज चेकअप के लिए आए। निगम पार्षद देवेंद्र सिंह ने भी उपस्थित दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कैंप से जरूरतमंद लोगों को लाभ मिलता है। इस मौके पर अंकित कंबोज, जसबीर सिंह, रेखा, निर्मल, प्रवीण, डॉ. प्रवीण मित्तल, एजुकेटर प्रदीप कौर और रेखा पासी मौजूद रहे।