Move to Jagran APP

संजीव खन्ना की हत्या पर 200 से ज्यादा ज्वेलर ने दुकानें बंद कर जताया अफसोस

संजीव कुमार खन्ना ने 15 साल पहले सहारनपुर से आकर यमुनानगर में अपना कारोबार जमाया था। खुद ज्वेलर मानते हैं कि शहर में खन्ना के मुकाबले किसी दूसरे दुकानदार का काम नहीं है। उनकी हत्या ने हर किसी को चौंका दिया। वह भी तब जब हत्या का आरोप एक ज्वेलर पर ही लग रहा है। शहर के 200 से अधिक ज्वेलरों ने अपनी दुकानें व शोरूम बंद रख संजीव खन्ना की मौत पर अफसोस जताया। संजीव का सोना के एक्सपोर्ट का कारोबार भी। आरोपित योगेश सूरा भी एक दशक से ज्वेलर का काम करता है। इनका भी काफी अच्छा कारोबार है। साल पहले सहारनपुर से आकर यमुनानगर मे

By JagranEdited By: Published: Fri, 29 Jun 2018 12:41 AM (IST)Updated: Fri, 29 Jun 2018 12:41 AM (IST)
संजीव खन्ना की हत्या पर 200 से ज्यादा ज्वेलर ने दुकानें बंद कर जताया अफसोस
संजीव खन्ना की हत्या पर 200 से ज्यादा ज्वेलर ने दुकानें बंद कर जताया अफसोस

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : संजीव कुमार खन्ना ने 15 साल पहले सहारनपुर से आकर यमुनानगर में अपना कारोबार जमाया था। खुद ज्वेलर मानते हैं कि शहर में खन्ना के मुकाबले किसी दूसरे दुकानदार का काम नहीं है। उनकी हत्या ने हर किसी को चौंका दिया। वह भी तब जब हत्या का आरोप एक ज्वेलर पर ही लग रहा है। शहर के 200 से अधिक ज्वेलरों ने अपनी दुकानें व शोरूम बंद रख संजीव खन्ना की मौत पर अफसोस जताया। संजीव का सोना के एक्सपोर्ट का कारोबार भी। आरोपित योगेश सूरा भी एक दशक से ज्वेलर का काम करता है। इनका भी काफी अच्छा कारोबार है।

loksabha election banner

संजीव कुमार खन्ना मूल रूप से सहारनपुर के चंदनपुर के रहने वाले थे। सहारनपुर में उनका सराफा का अच्छा कारोबार था। यमुनानगर में अपना कारोबार चमकाने के लिए वे करीब 15 साल पहले आए थे। सबसे पहले उन्होंने प्यारा चौक के नजदीक खन्ना ज्वेलर के नाम से काम शुरू किया था। उनका काम चल पड़ा। इसके बाद गत वर्ष उन्होंने अपना शोरूम रेलवे स्टेशन रोड पर पेपर मील गेट के नजदीक श्री न्यू यमुना ज्वेलर के नाम से बनाया। पहले वे शोरूम के ऊपर ही रिहायश बनाकर रह रहे थे। करीब चार महीना पहले ही उन्होंने हुडा सेक्टर-17 में किराये की कोठी ली और परिवार के साथ यहीं रहने लगे। उनकी हत्या के बाद पूरा परिवार सहारनपुर चला गया। उनके घर में अब सन्नाटा पसरा हुआ है।

पूरा दिन नहीं खुली ज्वेलरों की दुकानें

संजीव खन्ना की मौत से जिला के ज्वेलरों ने भी अफसोस जताया। हत्या का जब उन्हें पता चला तो मैढ़ सुनार परिषद व डिस्ट्रिक्ट ज्वेलर एसोसिएशन यमुनानगर ने सभी को अपनी दुकानें बंद रखने का मैसेज भेजा। ज्वेलर की शहर में 200 से अधिक दुकानें हैं। लोग खरीदारी करने के लिए ज्वेलर के पास आते रहे लेकिन ताला लटका देख वापस लौट गए। दुकानें या शोरूम क्यों बंद है, लोगों को ये बताने के लिए संचालकों ने शहर के बाहर अपने का¨रदे बिठा रखे थे।

शहर में बहुत अच्छा काम है : राजेश वर्मा

मैढ़ सुनार परिषद के जिला प्रधान राजेश वर्मा ने बताया कि संजीव कुमार खन्ना की मौत से सभी को बड़ा दुख हुआ है। मैढ़ सुनार परिषद उनके निधन पर शोक प्रकट करता है।इसलिए सभी ने अपनी दुकानें व शोरूम बंद रखे। संजीव खन्ना का शहर में अच्छा नाम है। उनके कारोबार के मुकाबले बहुत कम लोगों का ही काम है।

सुनकर विश्वास ही नहीं हुआ : संजय

श्री न्यू यमुना ज्वेलर के साथ दुकान करने वाले हरजाई इंपोरियम के संचालक संजय ने बताया कि संजीव खन्ना ने दीपावली के समय यहां शोरूम खोला था। संजीव खन्ना को जब भी समय मिलता वे उनकी दुकान पर आ जाते थे। उनसे रोजाना का मिलना जुलना था। व्यवहार में वे बहुत अच्छे थे। लोगों से मिलनसार थे। आज सुबह उनकी मौत के बारे में पता चला तो विश्वास ही नहीं हुआ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.