Move to Jagran APP

200 बेड के अस्पताल का टेंडर खुला, एक सप्ताह के अंदर शुरू होगा कार्य

जागरण संवाददाता यमुनानगर सिविल अस्पताल में मरीजों को अब और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। सिविल

By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Mar 2019 08:59 AM (IST)Updated: Sun, 03 Mar 2019 08:59 AM (IST)
200 बेड के अस्पताल का टेंडर खुला, एक सप्ताह के अंदर शुरू होगा कार्य
200 बेड के अस्पताल का टेंडर खुला, एक सप्ताह के अंदर शुरू होगा कार्य

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : सिविल अस्पताल में मरीजों को अब और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। सिविल अस्पताल को अपग्रेड कर 77 करोड़ की लागत से 200 बेड का बनाया जाएगा। इसका टेंडर खुल चुका है। पीडब्ल्यूडी ने टेंडर को अप्रूवल के लिए हेड ऑफिस भेजा है। अब एक सप्ताह के अंदर सिविल अस्पताल को अपग्रेड करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। सिविल अस्पताल के अपग्रेड के होने से यहां पर चिकित्सकीय सुविधाएं और चिकित्सकों की संख्या बढ़ेगी। जिससे मरीजों को परेशानी नहीं होगी। बता दें कि सिविल अस्पताल में जिले के अलावा सीमा पर सटे पड़ोसी राज्यों के जिले के लोग भी उठाते हैं।

loksabha election banner

चार मंजिला बिल्डिंग बनाई जाएगी

चार मंजिला बिल्डिग बनाई जाएगी, जिसमें प्रत्येक फ्लोर पर 50 बेड की सुविधा होगी। जनरल मेडिसिन के लिए 34 बेड, पीडियट्रिक के 12 बेड, आइसोलेशन वार्ड के छह बेड, जनरल सर्वे के लिए 20 बेड, ऑर्थो सर्जरी के लिए 20 बेड, गायनी वार्ड के लिए 40 बेड, आइ व इएनटी वार्ड के लिए छह बेड, बर्न वार्ड के दो बेड, साइकेट्रिक वार्ड के चार बेड, प्रिजनर वार्ड के चार बेड बनेंगे। ग्राउंड फ्लोर पर रिसेप्सन, इंक्वायरी, हेल्प डेस्क, रजिस्ट्रेशन काउंटर व इमरजेंसी लैब ग्राउंड फ्लोर पर होगी। ग्राउंड फ्लोर पर मैट्रन रूम व नर्सिंग सिस्टर रूम होगा। इसके अलावा हर वार्ड में नर्सिंग स्टेशन, माइनर प्रोसिजर रूम, ड्रेसिग रूम, बाथरूम से अटैच्ड डॉक्टरों का ड्यूटी रूम, स्टाफ का चेंजिग रूम, सेपरेट मेल व फीमेल टॉयलेट, वेटिग एरिया व 20 निजी रूम भी हर फ्लोर पर बनाए जाएंगे। बिजली की 24 घंटे व्यवस्था के लिए छत पर सोलर पावर प्लेट लगेंगी। मल्टी स्टोरी पार्किग से परिसर में भीड़-भाड़ भी नहीं होगी। दवा और रजिस्ट्रेशन काउंटर बढ़ेंगे

अपग्रेड होने के बाद सिविल अस्पताल में दवा वितरण के दस नए काउंटर बनेंगे। दस ही रजिस्ट्रेशन काउंटर होंगे। इससे मरीजों को रजिस्ट्रेशन व दवा के लिए लाइन में लगकर इंतजार नहीं करना पड़ेगा। फिलहाल पांच-पांच काउंटर हैं, लेकिन इन पर केवल दो-दो कर्मचारी ही बैठते हैं। स्टाफ कम होने की वजह से मरीजों को लाइन में लगा रहना पड़ता है। जिससे उनका पूरा दिन खराब होता है। सर्टिफिकेट के लिए आने वाले अशक्त लोगों की सुविधा के लिए भी विशेष ध्यान रखा गया है। इसके लिए अलग से हॉल बनेगा। रजिस्ट्रेशन व सब वेटिग एरिया अलग से होगा। इसी तरह से टीबी पेसेंट के लिए दो रूम अलग से बनाए जाएंगे। फिलहाल यह है सुविधा

सिविल अस्पताल में फिलहाल 100 बेड की व्यवस्था है। मरीजों की संख्या का औसत 250 से अधिक है। इस हिसाब से एक बेड पर दो-दो मरीजों को रखना पड़ता है। जनवरी से लेकर दिसंबर 2018 में 405213 मरीजों की ओपीडी सिविल अस्पताल यमुनानगर में हुई, जबकि जगाधरी में 189653 मरीजों की ओपीडी हुई। जिले की बात करें, तो कुल 1205142 मरीजों की ओपीडी हुई। अस्पताल अपग्रेड होगा, तो यहां पर ओपीडी भी बढ़ेगी। टेंडर में मुख्य-मुख्य खर्च का आंकलन

ग्राउंड फ्लोर ऑफ मेन व मोर्चरी - 73355400

फ‌र्स्ट फ्लोर - 73355400

सेकेंड फ्लोर - 81088650

थर्ड फ्लोर - 88821900

फोर्थ फ्लोर - 36708000

फायर अलार्म सिस्टम - 10638000

लिफ्ट - 7800000

लॉन चार्ज - 4432500

सोलर लाइटिग- 500000

सीसीटीवी - 300000

रेन वाटर हारवेस्टिग सिस्टम - 600000

एयर कंडीशनिग फॉर ऑप्रेशन सिस्टम - 500000 सिविल अस्पताल के अपग्रेडेशन का टेंडर हो गया है। एक सप्ताह के अंदर निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। पीडब्ल्यूडी को यह कार्य करना है।

-डॉ. कुलदीप सिंह, सिविल सर्जन।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.