Move to Jagran APP

जगाधरी खंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में 101 साइंस मॉडल प्रदर्शित

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैंप में आयोजित 46 वीं जवाहरलाल नेहरू विज्ञान गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी में 28 स्कूलों के 180 विद्यार्थियों ने 101 विज्ञान मॉडल प्रदर्शित किए।

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Dec 2018 12:23 AM (IST)Updated: Thu, 20 Dec 2018 12:23 AM (IST)
जगाधरी खंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में 101 साइंस मॉडल प्रदर्शित
जगाधरी खंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में 101 साइंस मॉडल प्रदर्शित

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैंप में आयोजित 46 वीं जवाहरलाल नेहरू विज्ञान गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी में 28 स्कूलों के 180 विद्यार्थियों ने 101 विज्ञान मॉडल प्रदर्शित किए। इस विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी जय ¨सह जुल्का, जिला विज्ञान विशेषज्ञ विकास ¨सघल ने दीप जलाकर किया। खंड शिक्षा अधिकारी जगाधरी ने समस्त विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया और बच्चों के मॉडलों की प्रशंसा की व उन्हें दिशा निर्देश दिए।

loksabha election banner

जिला विज्ञान विशेषज्ञ विशाल ¨सघल ने विद्यार्थियों को आश्वासन दिया कि यदि कोई विद्यार्थी विज्ञान के क्षेत्र में कोई नवाचार, कोई नई खोज करता है तो शिक्षा विभाग उसको आगे बढ़ाने में पूरा सहयोग देगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य परमजीत गर्ग ने विज्ञान प्रदर्शनी में आए खंड जगाधरी के विज्ञान अध्यापक व प्राध्यापकों और बाल वैज्ञानिकों को आशीर्वाद दिया। विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस विज्ञान प्रदर्शनी में छह उप विषयों में कुल 18 विज्ञान मॉडल को जिला स्तरीय प्रदर्शनी के लिए चुना गया। जिला स्तरीय प्रदर्शनी 24 व 25 दिसंबर को जगाधरी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित होगी। विज्ञान प्रदर्शनी के सफल आयोजन में दर्शन लाल बवेजा, पंकज मल्होत्रा, राकेश मल्होत्रा, ममता शर्मा, विरेंद्र कुमार, सुखजीत ¨सह, चंद्रशेखर, चंचल छिब्बर, अनुराधा रीन, दुर्गेश नंदिनी, मंजू शर्मा, मीनाक्षी का बोज, शशी,राजकुमार, अर्चना, अभिषेक, सुषमा दत्ता, आशीष रोहिला, ज्ञानचंद, सेवा ¨सह, आलोक कुमार सहित सभी अध्यापक अध्यापिकाओं का योगदान सराहनीय रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.