Move to Jagran APP

सत्ता परिवर्तन की बात करने वाले विपक्षी नेताओं का गणित कमजोर : डा. चौटाला

डा. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश में भाजपा-जजपा गठबंधन की सरकार निरंतर जनहित में कार्य करते हुए मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी।

By JagranEdited By: Published: Wed, 28 Oct 2020 07:58 PM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2020 07:58 PM (IST)
सत्ता परिवर्तन की बात करने वाले विपक्षी नेताओं का गणित कमजोर : डा. चौटाला
सत्ता परिवर्तन की बात करने वाले विपक्षी नेताओं का गणित कमजोर : डा. चौटाला

जागरण संवाददाता, गोहाना : जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डा. अजय सिंह चौटाला ने कांग्रेस व इनेलो पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बरोदा उपचुनाव के बाद प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की बात करने वाले विपक्षी नेताओं का गणित कमजोर है और वे बेबुनियादी बातें कर रहे हैं। इनेलो पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि एक विधायक वाली पार्टी भी आज सत्ता परिवर्तन की बात कर रही है। डा. चौटाला ने यह बात गांव रिवाड़ा में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही।

loksabha election banner

डा. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश में भाजपा-जजपा गठबंधन की सरकार निरंतर जनहित में कार्य करते हुए मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि एक सीट से सरकार पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा, लेकिन बरोदा की जनता को इस समय सही फैसला लेने की जरूरत है। उपचुनाव कोई साधारण चुनाव नहीं है। यह चुनाव बरोदा क्षेत्र के विकास का चुनाव है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दस साल तक सत्ता में रहने के बावजूद बरोदा का विकास नहीं किया। अब चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा और उनके बेटे जनता को भ्रमित कर रहे हैं। इस मौके पर विधायक दीपक मंगला, विधायक जगदीश नायर, जेजेपी नेता पवन खरखौदा, भूपेंद्र मलिक आदि मौजूद रहे।

इनेलो का विधायक बनने ही सत्ता में बैठे विधायकों में मच जाएगी भगदड़ :

इनेलो सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि राजनीति में कुछ भी संभव है। उन्होंने कहा कि अगर बरोदा के उपचुनाव में इनेलो के विधायक बने तो सत्ता में बैठे गठबंधन के विधायकों में भगदड़ मच जाएगी। बरोदा के लोग सोच-समझ कर मतदान करें। चौटाला ने यह बात गांव गांव कथूरा में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही।

पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि प्रदेश की वर्तमान सरकार की नीतियों से हर वर्ग परेशान है। विधायक गठबंधन सरकार से असंतुष्ट हैं और सरकार का साथ छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बरोदा हलका का उपचुनाव प्रदेश की आगामी राजनीति के लिए बहुत अहम है। बरोदा के उपचुनाव में अगर इनेलो प्रत्याशी जीतेंगे तो सत्ता में बैठे विधायकों में भगदड़ मच जाएगी। ऐसी स्थिति में प्रदेश में मध्यावधि चुनाव होंगे। तब जनता के सामने इनेलो ही सबसे बेहतर विकल्प होगा। आज प्रदेश के लोग इनेलो सरकार के समय हुए कामों और नीतियों को याद करते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.