विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रिश्ते शर्मसार: बचपन से भांजी का दुष्कर्म करता रहा मामा, शादी के बाद पीड़िता ने पति को बताई आपबीती

Published: Thu, 03 Sep 2026 05:16 PM (IST)

नाबालिग से दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

HighLights

  1. मामा पर नाबालिग से दुष्कर्म और धमकी का आरोप।

  2. छठी कक्षा से कई वर्षों तक शोषण का दावा।

  3. रोहतक में जीरो एफआईआर, सोनीपत भेजी गई।

संवाद सहयोगी, खरखौदा। नाबालिग से दुष्कर्म और उसे जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पीड़िता की शिकायत पहले रोहतक महिला थाने में दी गई, जहां मामला दर्ज करने के बाद घटनास्थल सोनीपत जिले का होने के कारण जीरो एफआईआर यहां के थाने में भेजी गई। पुलिस ने जीरो एफआईआर के आधार पर दो सितंबर को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि वह बचपन से अपनी नानी के साथ गांव में रहती थी और वहीं पढ़ाई करती थी। नानी की बहन का बेटा रिश्ते में उसका मामा लगता है।

बचपन से ही आपत्तिजनक इशारे करता था मामा

आरोप है कि वह बचपन से ही उसे गलत तरीके से देखता था और आपत्तिजनक इशारे करता था। विरोध करने पर वह उसे डराता और जान से मारने की धमकी देता था।

जब पीड़िता छठी कक्षा में पढ़ती थी, तब आरोपित ने गांव स्थित नानी के घर में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद सोनीपत में किराये के मकान और बाद में रोहतक स्थित घर में भी उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप है।

पीड़िता का कहना है कि विरोध करने या शोर मचाने पर आरोपित उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देता था। इसी डर के कारण उसने लंबे समय तक किसी को इसकी जानकारी नहीं दी।

कई बार किया यौन शोषण

पीड़िता के मुताबिक वर्ष 2019 में नानी के घर जाने पर भी आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद भी कई बार उसका शोषण किए जाने का आरोप लगाया गया है।

वर्ष 2023 में शादी होने के बाद उसने अपने पति को पूरी घटना के बारे में बताया। महिला थाना रोहतक में एक सितंबर को शिकायत मिलने पर प्रथम दृष्टया दुष्कर्म, धमकी और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में जीरो एफआईआर दर्ज की गई। बाद में इसे सोनीपत जिले के थाने में भेजा गया।