दहेज प्रताड़ना के साथ जेठ पर छेड़छाड़ व नशीली गोली खिलाने का आरोप
जागरण संवाददाता, सोनीपत: शहर के थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रता
जागरण संवाददाता, सोनीपत: शहर के थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। वहीं जेठ के खिलाफ छेड़छाड़ व नशीली गोलियां खिलाने की शिकायत भी दी है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने पति सहित पांच के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी इसी वर्ष जून माह में पंचकूला निवासी रजनेश के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा। उसे जबरन नशीली गोलियां खिलाई जाती थी, जिससे उसकी तबीयत खराब रहने लगी। आरोप है कि
उसके जेठ अनिल ने उसके साथ छेड़खानी भी की। जब उसने ससुराल पक्ष के अन्य लोगों को अवगत कराया तो उसे ही धमकी देकर चुप करा दिया गया। बाद में अपने मायके आई तो मामले से परिजनों को अवगत कराया। मामले की शिकायत सदर थाना पुलिस को दी। जांच अधिकारी एएसआइ रणबीर ¨सह का कहना है कि जांच के बाद पति सहित पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।