बदनाम करने को मायके में फेंकी शिकायत की प्रति
संस, राई: क्षेत्र के गांव की रहने वाली महिला ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया है कि उसे दहेज
संस, राई: क्षेत्र के गांव की रहने वाली महिला ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया है कि उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था, अब मामले की शिकायत पुलिस को दी है तो ससुराल पक्ष ने शिकायत की प्रतियां उसके मायके की गलियों में फेंक दी है ताकि वह बदनाम हो सके। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
महिला ने बताया कि उसकी शादी 2006 में अलीपुर थाना के एक गांव में रहने वाले प्रवीण से हुई थी। उसे शादी के कुछ समय बाद ही दहेज की मांग को लेकर तंग किया जाने लगा था। उससे मारपीट की थी। इतना ही नहीं ससुराल पक्ष के लोगों ने उससे छेड़खानी भी की थी। जिस पर उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी थी।
अब ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे गांव में बदनाम करने के लिए उसकी शिकायत प्रतियां गांव की गलियों में फिकवा दी है। जिसे देखकर अन्य ग्रामीणों ने उन्हें मामले से अवगत कराया। बरोटा चौकी प्रभारी रामतीर्थ का कहना है कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। छानबीन की जा रही है।